'Bigg Boss 13' की ट्रॉफी जीतने के बाद Sidharth Shukla का बड़ा खुलासा, Asim Riaz को लेकर कही ये बात

Read Latest Bigg Boss 13 News: सिद्धार्थ शुक्ला विजेता बने और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। जीत हासिल करने के बाद वो पहली बार मीडिया के सामने आए है। इसके बाद आसिम रियाज (Asim Riaz) बड़ा खुलासा किया है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: February 16, 2020 12:05 PM IST

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बिग बॉस 13 के विनर बन गए हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला बेहद खुश है। जीतने के बाद जीत की ट्रॉफी के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती भी दिखाई दी। इसके दौरान मीडिया भी उनको सवाल जवाब करती नजर आई। मीडिया को दिए अपने पहले इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने आसिम रियाज (Asim Riaz) के बारे में खुलासा किया कि 'मुझे अच्छा लग रहा हैं कि मैं जीत गया हूं। स्टेज पर मैं काफी नर्वस था। मुझे समझ नहीं आ रहा हैं क्या हो रहा है। मैंने दिल से चाहता था कि मैं जीतूं और मैं जीत गया। आपको बता दूं आसिम को हराकर जीतने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैंने सिर्फ मेरी जीत के बारे में सोचा। घर से बाहर आने के बाद फिर मिलेंगे और दोस्ती बढ़ाएंगे।'

(इसे भी पढ़े- 'Bigg Boss 13' का खिताब जीतने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए Sidharth Shukla, मां और बहन को भी लगाया गले)

वैसे आपको बता दें, बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) की दोस्ती के साथ- साथ लड़ाई भी खूब चर्चा में रही। जब भी बिग बॉस के घर में दोनों की लड़ाई होती थी वैसे ही सोशल मीडिया पर इन दोनों की सपोर्ट करते हुए इन दोनों के फैंस आपस में लड़ते दिखाई देते थे। बिग बॉस के घर में कई बाद दोनों के बीच हाथ पाई होते हुए भी दिखाई दी थी। ग्रैंड फिनाले के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) एक दूसरे के आमने सामने थे। आखिर में सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत अपने नाम की और आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप बन गए।

(इसे भी पढ़े- इन 7 वजहों के चलते सिद्धार्थ शुक्ला से पीछे रह गए Asim Riaz नहीं बन पाए 'Bigg Boss 13' विजेता)

आपको बता दें, ग्रैंड फिनाले के दौरान पारस छाबड़ा बिग बॉस के घर से 10 लाख रुपये लेकिन इस रेस से बाहर हो गए। तो वहीँ आरती सिंह ने अबु धाबी का स्पेशल टूर पैकेज जीता। बिग बॉस टॉप 4 कंटेस्टेंट में शहनाज गिल और रश्मि देसाई का नाम शामिल था। सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ उन्हें 40 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिला है।

बॉलीवुड लाइफ के इस वीडियो को भी देखें-

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...