बिग बॉस 13: Asim Riaz की बेरुखी देख फूट-फूटकर रोए Sidharth Shukla, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #StayStrongSidharthShukla

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) में बीच घमासान देखने मिली। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला पहली बार रोते हुए दिखाई दिए।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 5, 2019 12:00 PM IST

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में हमेशा ही सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) छाए हुए दिखाई देते है। ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला को खूब भी लाइमलाइट में रहना पसंद है। इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में सबको रुलाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला फूट- फूटकर रोते दिखाई दिए। सिद्धार्थ शुक्ला का रोना देख फैंस को भी बहुत बुरा लग रहा हैं। वो अपने रियक्शन देते हुए सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को सपोर्ट करते दिखाई दिए। सिद्धार्थ शुक्ला के चाहने वाले उनको सपोर्ट करते हुए #StayStrongSidharth को ट्रेंड कर रहे है।

दरसरल हुआ क्योंकि बिग बॉस के घर में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और दोस्त से दुश्मन बने असीम रियाज (Asim Riaz) लड़ाई हुई। इन दोनों की ये लड़ाई धक्का-मुक्की तक जा कर पहुंची। इसके साथ ही सिद्धार्थ और असीम के बीच बहसबाजी भी खूब हुई। इस तू तू मैं मैं में असीम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को घटिया बोलने के साथ- साथ दोगला भी कह दिया। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को ये बहसबाजी इतनी खराब लगी कि वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। इस दौरान पारस छाबड़ा सिद्धार्थ को समझाते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के साथ ही #StayStrongSidharthShukla भी ट्रेंड हो रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस इस दौरान उनको सपोर्ट करते दिखाई दिए। वैसे आपको बता दें, इस फिल्म बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है। घर में मौजूद हर सदस्य उसको जितना चाहता है। जिसके चलते बिग बॉस का घर जंग का मैदान हुआ है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...