Bigg Boss 13: शहनाज के साथ Sidharth Shukla के भयंकर व्यवहार पर सिमरन मुंडी ने जताई चिंता, कही ये बात

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बीच अलग तरह की केमेट्री दिखाई दी। लेकिन अब इन दिनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 6, 2019 9:44 AM IST

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में और बिग बॉस के बाहर सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ घंटो से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ कंटेस्टेंट शहनाज गिल का गला घोंटते दिखाई दिए। साथ ही वो शहनाज के साथ भयंकर व्यवहार करते भी नजर आए। भले ही सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ मस्ती भरे अंदाज में ये सबकुछ किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की बाते हो रही हैं। एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी (Simran Mundi) ने भी इस तस्वीरों को देखने के बाद अपना रियक्शन दिया है।

Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा ने उठाए Rashami Desai और Arhaan Khan के रिश्ते पर सवाल, कह डालीं दिल को चुभने वाली बातें

सोशल मीडिया पर ट्विट करते हुए सिमरन कौर मुंडी (Simran Mundi) ने लिखा- 'ये व्यक्ति किसी तरह का व्यवहार कर रहा है। इस व्यवहार को तार्किक कैसे बता सकता है।' इस विषय पर उन्होंने ने आगे लिखा- 'यही वजह है कि वो इस सीजन में # BiggBos13 नहीं देख रही। लेकिन दोस्त भी क्यों ना हो ये ठीक नहीं है? मुझे समझ नहीं रहा है क्या चल रहा है। आप देख सकते होकि सिद्धार्थ, शहनाज़ का गला घोंटते दिखाई दिए। और तो और एक फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला के इस गलत व्यवहार से शहनाज़ गिरती भी दिखाई दी।

बिग बॉस 13: Asim Riaz की बेरुखी देख फूट-फूटकर रोए Sidharth Shukla, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #StayStrongSidharthShukla

सिमरन ने कहा- 'मैं बिग बॉस का शो नहीं देख रही हूं इस लिए मुझे पता नहीं चल रहा हैं कि ऐसा क्यों हो रहा हैं।' वैसे एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी (Simran Mundi) के इस रियक्शन से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के फैंस बिलकुल भी सहमत नहीं दिखाई दिए। एक फैंस इस सोशल मीडिया पर लिखा- 'ये सिर्फ एक मस्ती थी और कुछ नहीं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...