टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। टीवी की धाकड़ अदाकारा कविता कौशिक की एंट्री के बाद घर का माहौल पहले भी ज्यादा गर्म हो चुका है। कविता कौशिक की एंट्री के बाद से ही रुबीना दिलाइक उनसे घरवालों की शिकायत करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही घर की कैप्टन होने के नाते कविता कौशिक इस समय फूंक-फूंककर कदम रखती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं आज रात रुबीना दिलाइक और कविता कौशिक के बीच ही लड़ाई हो जाएगी। मेकर्स ने 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) का नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में कविता कौशिक और रुबीना दिलाइक के बीच फल काटने के लिए लड़ाई हो रही है।
कविता कौशिक रुबीना दिलाइक को अपने फल को काटने का काम दे रही हैं। वहीं रुबीना दिलाइक पलटकर कह रही हैं कि उनका काम फल काटना नहीं है। रुबीना दिलाइक की बात सुनने के बाद कविता कौशिक हाथ जोड़कर उनसे कह रही हैं, 'मत काटिए...मुझे एक कलेशी इंसान से अपने फल कटवाने भी नहीं है। मुझे ये हजम भी नहीं होंगे। आप सिर्फ अपने फल काट लीजिए।' कविता कौशिक यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, 'आप दूसरों के लिए बोलती रहती हैं कि वो इतना बदतमीज है। आप पहले खुद को देखिए।'
नीचे देखें 'बिग बॉस 14' का नया प्रोमो...
रुबीना ने की थी निक्की की चुगली
कविता कौशिक के घर में आते ही रुबीना दिलाइक ने उनसे निक्की तम्बोली की चुगली की थी। बीते दिनों निक्की तम्बोली ने रुबीना दिलाइक की कामचोरी पकड़ी थी और उन्होंने कविता कौशिक से कहा था कि वो रुबीना दिलाइक से बेडरूम साफ करवाएं। ऐसे में रुबीना दिलाइक का गुस्सा निक्की तम्बोली पर फूटा था और उन्होंने घर की कैप्टन को सफाई देते हुए कहा था कि वो बेवजह निक्की को फुटेज ना दें।
बार-बार फेल हो रहे हैं रुबीना के प्लान
रुबीना दिलाइक हर टास्क की शुरुआत में खूब सारे प्लान बनाती हैं लेकिन आखिर में उनके सारे प्लान पर पानी ही फिर जाता है। बीती रात रुबीना दिलाइक ने कैप्टेंसी टास्क शुरू होने से पहले अपनी टीम से कहा था कि किसी भी हालत में एजाज खान को कैप्टन नहीं बनने देना है। रुबीना दिलाइक का ये प्लान भी आज फेल होने वाला है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates