Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बिग बॉस 14: पवित्रा पुनिया का नाम लेकर निक्की तम्बोली ने खींची एजाज खान की टांग, शर्म से लाल हुआ घर के नए कैप्टन का चेहरा

आज रात 'बिग बॉस 14' के घर में एजाज खान आखिर कह ही देंगे अपने दिल की बात...जानिए आज रात क्या होने वाला है?

By: Garima Singh  |  Published: October 28, 2020 1:06 PM IST

बिग बॉस 14: पवित्रा पुनिया का नाम लेकर निक्की तम्बोली ने खींची एजाज खान की टांग, शर्म से लाल हुआ घर के नए कैप्टन का चेहरा

'बिग बॉस' जैसे शो में मेकर्स लव एंगल को लाने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। इस शो के 14वें सीजन को शुरू हुए 3 हफ्ते से भी ज्यादा समय बीत चुका है। इस बीच एजाज खान और पवित्रा पुनिया के रूप में मेकर्स को अच्छा-खासा मसाला मिल चुका है। कुछ दिन पहले ही इस शो में दिखाया गया था कि पवित्रा पुनिया एजाज खान को पसंद करने लगी हैं और वो उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। वहीं एजाज खान को भी पवित्रा पुनिया का साथ खूब भा रहा है। आज रात इसी बात को लेकर निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) एजाज खान की खूब टांग खींचेंगी।

'बिग बॉस 14' के नए प्रोमो में एजाज खान निक्की से पूछ रहे हैं कि वो शेविंग करें या नहीं? निक्की तम्बोली तपाक से उनसे कहती हैं कि वो पवित्रा पुनिया से पूछें। साथ ही निक्की तम्बोली उनसे ये भी कह रही हैं कि पवित्रा पुनिया दिन-रात उनसे उनकी (एजाज) ही बात करती हैं। वहीं दूसरी तरफ पवित्रा पुनिया जान कुमार सानू से कहती हुई दिख रही हैं कि एजाज खान को पसंद करती हैं लेकिन ना जाने उनके (एजाज) मन में क्या चल रहा है?

देखें 'बिग बॉस 14' का प्रोमो...

हर मुद्दे पर हो जाती है दोनों की लड़ाई
देखा जाए तो घर से जुड़े हर मुद्दे पर ही एजाज खान और पवित्रा पुनिया की राय बिल्कुल अलग ही होती है। बीते दिनों आपसी सहमति से जब दोनों को किसी एक सदस्य को नॉमिनेट करना था तो भी दोनों आपस में ही उलझ गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

क्या इससे बढ़ेगी टीआरपी?
'बिग बॉस' में मसाला डालने के लिए मेकर्स कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में दर्शकों को एजाज खान और पवित्रा पुनिया के रोमांस का एंगल भी जल्द ही देखने को मिलेगा। कुछ दिन पहले ही पवित्रा पुनिया और एजाज खान की दोस्ती पर दर्शकों ने सवाल खड़े किए थे। तो अभी ये कह पाना जल्दी ही होगा कि इनके रिश्ते का एंगल इस शो की टीआरपी में मदद करेगा।


About the Author

Garima Singh