Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बिग बॉस 14: टास्क में लगी अभिनव शुक्ला को गंभीर चोट तो बौखलाईं रुबीना दिलाइक, पवित्रा पुनिया ने कहा 'मरा नहीं है वो'

आज रात कैप्टेंसी टास्क में रुबीना दिलाइक एक बार फिर से पूरा घर सिर पर उठा लेंगी।

By: Garima Singh  |  Published: October 28, 2020 3:31 PM IST

बिग बॉस 14: टास्क में लगी अभिनव शुक्ला को गंभीर चोट तो बौखलाईं रुबीना दिलाइक, पवित्रा पुनिया ने कहा 'मरा नहीं है वो'

'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट्स अब शो के असली फॉर्मेट को समझने लगे हैं। आगे बढ़ने के लिए अब हर कोई एक-दूसरे को मात देता हुआ नजर आ रहा है। बीते एपिसोड में ही बिग बॉस ने घरवालों को नया कैप्टेंसी टास्क दिया है। आज के एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स इस टास्क को पूरा करते हुए नजर आएंगे। मेकर्स ने 'बिग बॉस 14' का एक दमदार प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में पवित्रा पुनिया ये कसम खाती हुई नजर आ रही हैं कि वो अभिनव शुक्ला को कप्तान बनने के रेस से बाहर निकाल फेंकेंगी।

टास्क दोबारा शुरू होते ही पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य अभिनव शुक्ला का बैग छीनते हुए नजर आ रहे हैं। धक्का-मुक्की के बीच में अभिनव शुक्ला के हाथ में चोट लग जाती है। ये सब देखकर रुबीना दिलाइक का खून खौल उठता है और वो पूरा घर सिर पर उठाती हुई नजर आ रही हैं। रुबीना दिलाइक की बातों को सुनकर पवित्रा पुनिया भी तिलमिला जाती हैं।

प्रोमो में दिखाया गया है कि पवित्रा पुनिया रुबीना दिलाइक से तुरंत कह रही है, 'वो (अभिनव) मेरी गोदी में है। इतना मत चिल्लाओ...वो मरा नहीं है।' पवित्रा पुनिया की बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हक्का-बक्का रह जाता है।

नीचे देखें 'बिग बॉस 14' का प्रोमो...

कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?
आप में से बहुत लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस हफ्ते घर का नया कैप्टन कौन बनेगा? लेटेस्ट जानकारी की मानें तो एजाज खान इस हफ्ते घर के नए कैप्टन बनने वाले हैं। कैप्टन का खिताब अपने नाम करते ही एजाज खान घर के अंदर अपना नया दांव खेलते हुए नजर आएंगे। 'बिग बॉस 14' के नए एपिसोड को देखने के लिए आप कितने उत्सुक हैं? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।


About the Author

Garima Singh