टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' के घर का माहौल दिन पर दिन गर्म ही होता जा रहा है। बीती रात कैप्टेंसी टास्क में राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन के बीच हुई हाथापाई ने एक अलग ही रूप ले लिया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दो गुट बंट चुके हैं। एक गुट जैस्मिन भसीन की साइड ले रहा है तो दूसरा गुट राहुल वैद्य को सही ठहरा है।
इस बीच 'बिग बॉस 14' के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में जैस्मिन भसीन का रोना-धोना सुनकर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। भरी महफिल में राहुल वैद्य जैस्मिन भसीन को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates