सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 14' के घर में आज रात कंटेस्टेंट्स के होश उड़ने वाले हैं। आज रात बिग बॉस गेम ऐसा सीन पलटने वाले हैं कि सभी दंग रह जाएंगे। तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद इस शो को दर्शक बड़े ही चाव से देख रहे हैं। कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित की एंट्री मेकर्स के लिए मुनाफे के सौदे जैसा है। बात की जाए बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड की तो आज राहुल वैद्य-जैस्मिन भसीन के अलावा एजाज खान और कविता कौशिक के बीच भी भयंकर लड़ाई होने वाली है। इस खास रिपोर्ट में जानिए कि 'बिग बॉस 14' में आज क्या-क्या होने वाला है?
शार्दुल पंडिल के सामने दुखड़ा रोएंगी जैस्मिन भसीन
राहुल वैद्य के साथ जबसे जैस्मिन भसीन की लड़ाई हुई है, तबसे वो हर किसी से उन्हीं की ही बात कर रही हैं। आज रात के एपिसोड में जैस्मिन भसीन शार्दुल से राहुल वैद्य के बारे में कुछ ऐसा कहेगी कि वो भी चौंक जाएंगे। जैस्मिन भसीन कहेगी कि इन दिनों वो रात में सोते हुए भी चौंक जाती हैं क्योंकि वो काफी डिस्टर्ब हो गई हैं।
View this post on Instagram
जैस्मिन भसीन से बदला लेंगे राहुल वैद्य
बिग बॉस रेड जोन के सदस्यों को ग्रीन जोन में आने का मौका देने वाले हैं। इस दौरान राहुल वैद्य जैस्मिन भसीन को खूब सुनाएंगे। राहुल वैद्य कहेंगे कि जैस्मिन भसीन को रेड जोन में रहना चाहिए क्योंकि वो छोटी सी बात को बड़ा बना देती हैं।
एजाज खान और कविता कौशिक के बीच छिड़ेगी जंग
एजाज खान और कविता कौशिक की दोस्ती में आज दरार आने वाली है। बहसबाजी के बीच कविता कौशिक एजाज से कहेगी कि वो उनका इस्तेमाल करते आए हैं। कविता कौशिक की बातों को सुनकर एजाज खान बुरी तरह से टूट जाएंगे और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे। बुरी तरह से टूट चुके एजाज खान को निक्की तम्बोली संभालती हुई नजर आएंगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates