बिग बॉस 14: सलमान खान के शो में पहली बार दस्तक देंगी एकता कपूर, 'मुन्ना भैया' उर्फ दिव्येंदु शर्मा भी होंगे साथ

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' पर पहली बार एकता कपूर और दिव्येंदु शर्मा अपनी वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' का प्रमोशन करते दिखाई देंगे।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: November 19, 2020 11:05 PM IST

सलमान खान (Salman Khan) के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss 14) को प्रमोशन के लिए सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म में से एक माना है। इस बीच अब तक हम सभी सलमान खान को सेलेब्स की फिल्में, टीवी शोज और यहां तक की रियलिटी सीरीज का प्रमोशन करते देखा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) के इस शो पर पहली बार टीवी की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपनी वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' का प्रमोशन करती दिखाई देंगी।

पिंकविला की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के सलमान खान के शो को चुना है। यह पहली बार है जब वह बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगी। इस बीच एकता कपूर के साथ घर में दिव्येंदु शर्मा भी एंट्री लेंगे। एकता कपूर की यह वेब सीरीज 18 नवंबर से डिजिटल प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है।इस सीरीज में दिव्येंदु के अलावा अंशुल चौहान, जीशान कादरी, सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'मिर्ज़ापुर 2' की सक्सेस के बाद से दिव्येंदु शर्मा को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान मिली है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 के मंच पर अभिनेता के लिए अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करना काफी दिलचस्प होगा। इस क्राइम थ्रिलर को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। वहीं दूसरी और इस शो के होस्ट सलमान खान के पर्सनल ड्राईवर और उनके घर के दो स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और उनकी फैमिली का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। सलमान खान कल बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार की शूटिंग करेंगे।