Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 14: Nikki Tamboli ने Devoleena Bhattacharjee पर लगाए लांछन, 'गोपी बहू' की आंखों में आए आंसू

Devoleena Bhattacharjee and Nikki Tamboli get into a massive verbal spat: 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के आने वाले एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और निक्की तम्बोली के बीच जबरदस्त लड़ाई होने वाली है।

By: Shivani Duksh  |  Published: January 20, 2021 12:45 PM IST

Bigg Boss 14: Nikki Tamboli ने Devoleena Bhattacharjee पर लगाए लांछन, 'गोपी बहू' की आंखों में आए आंसू
Bigg Boss 14, Devoleena Bhattacharjee, Nikki Tamboli, Devoleena Bhattacharjee and Nikki Tamboli fight, Salman Khan, Abhinav Shukla,Rubina Dilaik,Rahul Vaidya, Aly Goni,Bigg Boss 14, Bigg Boss, Rubina Is The Boss, Tv News, Tv Gossip, Entertainment News, Latest Gossip, बिग बॉस 14, सलमान खान, बिग बॉस, देबोलीना भट्टाचार्जी, निक्की तम्बोली, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, टीवी न्यूज, टीवी गॉसिप

Devoleena Bhattacharjee and Nikki Tamboli get into a massive verbal spat: 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर से एजाज खान की विदाई हो चुकी है। अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से एजाज खान ने 'बिग बॉस 14' का घर छोड़ दिया है। 'बिग बॉस 14' के घर में एजाज खान की जगह टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने ले ली है। 'बिग बॉस 14' के घर में आते ही देवोलीना भट्टाचार्जी घरवालों के गुस्से का शिकार हो गई हैं। निक्की तम्बोली आने वाले एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी को जमकर खरीखोटी सुनाने वाली हैं। इस बात का सबूत 'बिग बॉस 14' का प्रोमो है।

'बिग बॉस 14' के प्रोमो में निक्की तम्बोली, देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि 'बिग बॉस 14' के घर में इस समय खाने पाने के लिए एक टास्क खेला जा रहा है। इस टास्क के पूरा होने के बाद ही घरवालों को खाना नसीब होगा। इस टास्क को पूरा करने में घरवालों के पसीने छूट गए हैं।

आज के एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी, निक्की तम्बोली को घर के अंदर कॉफी पीते हुए देखेंगे। निक्की तम्बोली की इस हरकत को देखकर देवोलीना भट्टाचार्जी को गुस्सा आ जाएगा। प्रोमो में देवोलीना भट्टाचार्जी धमकी देती नजर आ रही हैं कि अगर निक्की तम्बोली घर से बाहर नहीं आई तो मैं भी घर के अंदर चली जाऊंगी।

देवोलीना भट्टाचार्जी के तेवर देखकर निक्की तम्बोली भी भड़क जाती हैं। जिसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी कहती हैं कि अगर इसने मेरी बात नहीं मानी तो मैं इस तम्बोली को देख लूंगी। बस फिर क्या था देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तम्बोली के बीच जबानी जंग की नई शुरूआत हो गई।

देखें 'बिग बॉस 14' के प्रोमो-

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'बिग बॉस 14' के प्रोमो में दोनों अदाकाराएं एक दूसरे पर लांछन लगाती नजर आईं। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने धमकी दी कि वो सलमान खान से निक्की तम्बोली की शिकायत करेंगीं। निक्की तम्बोली ने भी देवोलीना भट्टाचार्जी को जमकर खरीखोटी सुनाई। निक्की तम्बोली की कड़वीं बातें सुनकर देवोलीना भट्टाचार्जी की आंखों में आंसू आ गए।