बिग बॉस 14 प्रोमो: सलमान खान के शो पर आने से पहले एकता कपूर ने फैंस से किया वादा, 'वीकेंड का वार' पर लेकर आएंगी एंटरटेनमेंट

बिग बॉस 14 प्रोमो: सलमान खान के इस शो पर एकता कपूर 'वीकेंड का वार' के एपिसोड में अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' का प्रमोशन करती दिखाई देंगी।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: November 20, 2020 1:55 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के मंच को फिल्मों, टीवी शोज और वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए सबसे अच्छे प्लैटफॉर्म में से एक माना जाता है। इसी बीच टीवी की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी अपनी हालिया रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' (Bicchoo Ka Khel) के प्रमोशन के लिए 'वीकेंड का वार' (Weekend ka Vaar) एपिसोड पर दिखाई देंगी। इतना ही नहीं शो पर दस्तक देने से पहले एकता कपूर ने अपने फैंस से वादा किया है कि वो इस दिन एंटरटेनमेंट लेकर आएंगी।

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के हालिया प्रोमो में एकता कपूर कहती दिखाई दे रही हैं, 'बिग बॉस में चल रहा है एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट और इस वीकेंड लेकर आउंगी मैं एंटरटेनमेंट।' हालांकि प्रोमो के अंत में सलमान खान कहते हैं कि हमने एंटरटेनमेंट का वादा किया था और वादा निभाया। फैंस भी एकता कपूर को वीकेंड का वार पर देखने के लिए बेताब हैं। एकता कपूर बिग बॉस में अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Colors TV (@colorstv)

रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 14' के वीकेंड का वार पर एकता कपूर के साथ 'बिच्छू का खेल' फेम एक्टर दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) भी घर में एंट्री लेंगे। हालांकि यह देखना वाकई में दिलचस्प होगा कि आखिर एकता कपूर बिग बॉस के मंच और घर में जाकर किस तरह से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगी। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में दिव्येंदु शर्मा के अलावा अंशुल चौहान, जीशान कादरी, सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वैसे आप वीकेंड का वार के एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं? इस बार में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।