Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 14: भूखी शेरनी की तरह खाने पर टूट पड़ीं Rakhi Sawant- Nikki Tamboli, भूख से घरवालों का हुआ दिमाग खराब

Housemates gone mad without Food: 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के आने वाले एपिसोड में खाने के लेकर घरवालों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है। इस दौरान घरवाले खाना पाने के लिए बेसब्र नजर आएंगे।

By: Shivani Duksh  |  Published: January 20, 2021 1:21 PM IST

Bigg Boss 14: भूखी शेरनी की तरह खाने पर टूट पड़ीं Rakhi Sawant- Nikki Tamboli, भूख से घरवालों का हुआ दिमाग खराब
Bigg Boss 14, Rakhi Sawant, Devoleena Bhattacharjee, Nikki Tamboli, Salman Khan, Abhinav Shukla,Rubina Dilaik,Rahul Vaidya, Aly Goni,Bigg Boss 14, Bigg Boss, Rubina Is The Boss, Tv News, Tv Gossip, Entertainment News, Latest Gossip, बिग बॉस 14, सलमान खान, बिग बॉस, देबोलीना भट्टाचार्जी, निक्की तम्बोली, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, टीवी न्यूज, टीवी गॉसिप

Rakhi Sawant to Nikki Tamboli Housemates gone mad without Food: 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर में अब एक समय का खाना खाने के लिए घरवालों को जमकर पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। नियमउलंघन करने की वजह से बिग बॉस ने घरवालों को ये सजा दी है। बीते दिन घर के सभी सदस्य भूख के मारे तड़पते दिखे। अब तो हाल ऐसा हो गया है कि खाने के बिना घरवालों का दिमाग ही चलना बंद हो गया है। ऐसे में अपनी भूख को शांत करने के लिए घरवाले किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

'बिग बॉस 14' के घरवाले खाना पाने के लिए एक दूसरे से जंग का ऐलान करने वाले हैं। इस बात का सबूत 'बिग बॉस 14' का लेस्ट्स प्रोमो है। 'बिग बॉस 14' के लेस्ट्स प्रोमो में राखी सावंत (Rakhi Sawant), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) , निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) से लेकर रुबीना दिलाइक तक हर कोई खाना खाने के लिए बेताब नजर आ रहा है।

प्रोमो में राहुल वैद्य कहते नजर आ रहे हैं कि उनके दिमाग ने भूख की वजह से काम करना बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ निक्की बिना किसी की परवाह किए घर में आए खाने को खाने में जुटी नजर आ रही है। निक्की तम्बोली की इस हरकत की वजह से बिग बॉस 14 के घर में हंगामा मचने वाला है।

निक्की तम्बोली की हरकतें देखकर अली गोनी का गुस्सा भड़क जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रुबीना दिलाइक, निक्की तम्बोली को समझा रही हैं कि उनकी वजह से एक बार फिर से ये टास्क रद्द हो जाएगा। राखी सावंत का भी भूख की वजह से बुरा हाल हो चुका है। प्रोमो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) अर्शी खान के केक को छीनती दिख रही हैं।

देखें 'बिग बॉस 14' का प्रोमो-

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बाकी घरवाले भी खाने पर बुरी तरह टूटते दिख रहे हैं। इतना ही नही भूख के मारे निक्की तम्बोली का तो ऐसा हाल हो जाएगा कि वो तो घरवालों पर हाथ उठाना शुरू कर देंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 14' के सभी सदस्यों को खाना कब नसीब होगा।