'बिग बॉस 14' के घर में जैस्मिन भसीन ने शानदार शुरुआत की थी। चौथा हफ्ता खत्म होते-होते उन्होंने गलत टर्न ले लिया है। कैप्टेंसी टास्क में राहुल वैद्य के साथ उनकी लड़ाई इस समय टॉक ऑफ दि टाउन बन चुका है। आज रात के एपिसोड में 'बिग बॉस 14' के मेकर्स कुछ ऐसा करने वाले हैं कि जैस्मिन भसीन की गद्दी पर खतरा मंडरा सकता है। जैस्मिन भसीन इस समय बिग बॉस हाउस के ग्रीन जोन एरिया में हैं। वहीं राहुल वैद्य इस समय रेड जोन एरिया में हैं। रेड जोन में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स पर इस हफ्ते नॉमिनेशन का खतरा है।
बिग बॉस आज रात घर के अंदर ग्रीन और रेड जोन के अंदर तबादला करने वाले हैं। इस दौरान रेड जोन के सदस्यों को खुद को साबित करने का मौका मिलने वाला है। रेड जोन के सदस्यों को ये साबित करना होगा कि वो ग्रीन जोन में रहना क्यों डिजर्व करते हैं? इस टास्क में राहुल वैद्य जैस्मिन भसीन को खरी खोटी सुनाएंगे और कहेंगे कि वो बाल की खाल ही निकालती रहती हैं। 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन एक चेयर पर बैठे रहेंगे। अचानक से ये चेयर घूमेंगी और जैस्मिन रेड जोन में आ जाएंगी।
क्या रेड जोन में जाने वाली हैं जैस्मिन भसीन
अगर जैस्मिन भसीन रेड जोन में चली जाएंगी तो उनके ऊपर इस हफ्ते की नॉमिनेशन वाली तलवार लटक जाएगी। जल्द ही घर के अंदर जैस्मिन भसीन के जिगरी दोस्त एली गोनी की एंट्री होने वाली है। जैस्मिन भसीन के फैंस जल्द से जल्द उनकी और एली गोनी की केमेस्ट्री देखना चाहते हैं। अगर जैस्मिन भसीन रेड जोन में गईं और इस हफ्ते वो घर से बेघर हुईं तो लोगों का ये सपना टूट जाएगा।
टीवी इंडस्ट्री से नहीं मिल रहा है जैस्मिन को सपोर्ट
जैस्मिन भसीन पर वूमेन कार्ड खेलने का लांछन लग रहा है। कई लोगों ने तो उन्हें फेक ही बता दिया है। वहीं टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार राहुल वैद्य को सही बता रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates