Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बिग बॉस 14 वीकेंड का वार: रोमांटिक डेट पर पहुंचे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, शहनाज गिल ने आते ही भड़काई प्यार की आग

'बिग बॉस 14' के आने वाले एपिसोड में एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक साथ डेट पर जाने वाले हैं।

By: Shivani Duksh  |  Published: November 1, 2020 4:17 PM IST

बिग बॉस 14 वीकेंड का वार: रोमांटिक डेट पर पहुंचे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, शहनाज गिल ने आते ही भड़काई प्यार की आग

'बिग बॉस 14' में जहां हर सितारा अपनी जगह बचाने में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ एजाज खान और पवित्रा पुनिया अपने प्यार की तलाश कर रहे हैं। जहां एक तरफ पवित्रा पुनिया खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं तो वहीं एजाज खान कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। आपको बता दें कि, शहनाज गिल की एंट्री होने से इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होने वाली है। इस बात का सबूत 'बिग बॉस 14' का प्रोमो है जिसमें एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक दूसरे के साथ डेट इंजॉय कर रहे हैं।

अपनी पिछली रिपोर्ट में हम आपको बता चुके हैं कि शहनाज गिल 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री मारने वाली हैं। आते ही वह पहले सलमान खान के साथ फ्लर्ट करेंगी। जिसके बाद शहनाज गिल एजाज खान और पवित्रा पुनिया को एक रोमांटिक डेट पर भेज देंगी। डेट के दौरान एजाज खान, पवित्रा पुनिया के साथ ढे़र सारी रोमांटिक बाते करते नजर आने वाले हैं।

इस दौरान एजाज खान बताएंगे कि बहुत कम लोग ऐसे हैं जो उनके लिए प्यार से खाना बनाते हैं और पवित्रा पुनिया इन लोगों में से एक हैं। एजाज की ये बात सुनकर पवित्रा पुनिया शरमा जाएंगी। एजाज खान रिक्शे पर बैठकर पवित्रा पुनिया की आंखों में खोए खोए नजर आने वाले हैं। यहां पर एजाज खान पवित्रा पुनिया के साथ डांस भी कर वाले हैं।

डांस करते समय पवित्रा पुनिया, एजाज खान को किस करती दिखेंगी। अब ये सब तो होना ही था... बिग बॉस ने एजाज खान और पवित्रा पुनिया की लव स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए इतनी मेहनत जो की है। आप देख सकते हैं कि प्रोमो में डेट की जगह को बड़ी ही खूबसूरती के साथ डेकोरेट किया गया है।

देखें 'बिग बॉस 14' का प्रोमो-

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि 'बिग बॉस 14' के आने वाले एपिसोड में घर में प्यार की बरसात होने वाली है। बहरहाल, आप पवित्रा पुनिया और एजाज खान की इस रोमांटिक शाम को देखने का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कमेंट करके जरुर बताएं।