Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 16 की ट्रॉफी पाने में प्रियंका से कहां हो गई चूक? अर्चना गौतम ने शो से बाहर आते ही किया खुलासा

Bigg Boss 16 Archana Gautam On Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन विनर बनकर बाहर आए हैं और प्रियंका टॉप तीन तक ही बनी रहीं। वहीं, अब शो से बाहर आकर अर्चना गौतम ने प्रियंका की हार की वजह बताई है।

By: Kavita  |  Published: February 13, 2023 1:06 PM IST

Bigg Boss 16 की ट्रॉफी पाने में प्रियंका से कहां हो गई चूक? अर्चना गौतम ने शो से बाहर आते ही किया खुलासा

Bigg Boss 16 Archana Gautam On Priyanka Chahar Choudhary: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन धमाकेदार अंदाज में खत्म हो गया है। इस सीजन की ट्रॉफी को एमसी स्टेन ने अपने नाम कर लिया है। तो वहीं, रनरअप शिव ठाकरे रहे हैं। फैंस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को शो की विनर मान रहे थे लेकिन वह टॉप 3 में रहकर बाहर हो गईं। इसी वजह से प्रियंका के फैंस नाखुश हैं और अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस चीज पर भी चर्चा हो रही है कि प्रियंका कैसे एमसी स्टेन से पीछे रह गईं। तो अब अर्चना गौतम ने इस सवाल का जवाब दिया है। अर्चना गौतम ने फैंस को बताया कि किस तरह स्टेन प्रियंका से आगे निकल गए।

कैसे हार गईं प्रियंका चाहर चौधरी?

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के टॉप पांच में अर्चना गौतम भी थीं, जो टॉप चार के बाद शो से इविक्ट हो गईं। वहीं, ग्रैंड फिनाले के बाद अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी जर्नी से लेकर प्रियंका और स्टेन के बारे में भी बात की। अर्चना ने बताया कि यहां रहने के बाद मुझे पता चला है कि बिग बॉस का जो गेम है वो दोस्ती का गेम है। उतार-चढ़ाव का गेम है और आपकी असली पर्सनैलिटी का गेम है। इस चीज में प्रियंका थोड़ी वीक लगती है, जिस वजह से वह विनर नहीं बन पाई। वहीं, एमसी स्टेन जो भी है। उसे गेम देर से समझ आई। लेकिन उसका ऐसा था कि अब गेम समझ आया है तो आया है। मैं क्या करूं। इस चीज में स्टेन रियल था। इसके आगे अर्चना गौतम ने यह भी कहा मैं स्टेन को बधाई देती हूं। उसे सबका प्यार मिला है और वह विनर रहा है।

ग्रैंड फिनाल में टॉप 3 के बाद गेम में आया ट्विस्ट

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले काफी धांसू रहा। शो को जैसे ही अपने टॉप तीन यानी प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन मिले, तो फैंस की भी धड़कनें बढ़ गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एमसी स्टेन के इविक्शन की खबर आई थी, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया। लेकिन ट्विस्ट तब आया। जब स्टेन की जगह टॉप 3 में आकर प्रियंका शो से इविक्ट हो गईं और फिर स्टेन शिव ठाकरे को हराकर विनर साबित हुए।