Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Music Video: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हो गया है लेकिन इस रियलिटी शो से जुड़े तमाम सेलेब्स अब भी चर्चा में बने हुए हैं। इस शो की ट्रॉफी को एमसी स्टेन ने अपने नाम किया था। वहीं, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी रनरअप रहे। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की जोड़ी खूब पॉपुलर हुई। फैंस दोनों को एक साथ देखकर खुश होते हैं। तभी तो दोनों को सोशल मीडिया पर 'priyankit' नाम दिया गया है। वहीं, अब इस जोड़ी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रियंका और अंकित एक बार फिर स्क्रीन पर साथ लौट रहे हैं।
जल्द म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे प्रियंका-अंकित
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता की जोड़ी सबसे पहले सीरियल उड़ारिया में नजर आई थी। इस शो में दोनों को काफी पसंद किया गया, जिसके बाद दोनों बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में धमाल मचाते नजर आए। वहीं, बिग बॉस के एक फैन पेज ने दावा किया है कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ने हां भी कर दी है और जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। इस खबर ने दोनों के फैंस को काफी खुश कर दिया है। कई फैंस ने लिखा है कि वह दोनों को साथ देखना का इंतजार कर रहे हैं।
देखें पोस्ट
View this post on Instagram
डंकी में नजर नहीं आएंगी प्रियंका
प्रियंका चाहर चौधरी जब बिग बॉस 16 के घर के अंदर थीं तब यह दावा किया गया था कि प्रियंका को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) ऑफर हुई है और यह सब सलमान खान की वजह से हुआ है। कहा ये भी गया था कि इस रियलिटी शो के बाद वह इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई है कि प्रियंका को यह फिल्म ऑफर नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर किए जाने वाले सारे दावे गलत थे। हालांकि, यह दावा जरूर किया गया है कि प्रियंका के हाथ सलमान खान की कोई एक फिल्म जरूर लग सकती है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates