Bigg Boss 16 contestants at Farah Khan party: बॉलीवुड स्टार सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को था। इस सीजन को अपना विनर मिल गया है। एमसी स्टेन ने सभी को हराकर बाजी मार ली है। टॉप 2 में शिव ठाकरे और एमसी स्टेन शामिल थे। सभी को लग रहा था कि शिव ठाकरे ही जीतने वाले हैं। लेकिन एमसी स्टेन ने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। ग्रैंड फिनाले खत्म होने के बाद शो के सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बॉलीवुड निर्देशक फराह खान ने एक शानदार पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान सभी सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। वहीं इस पार्टी से अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी के 2 वीडियोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए है।
अर्चना गौतम ने उड़ाया गर्दा
Bigg Boss_Tak ने अपने ट्विटर हैंडल पर 2 वीडियो शेयर किए है। पहले वाले में अर्चना गौतम शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर डांस कर रही हैं। उनका ये अवतार देख सभी की धड़कनें तेज हो गई हैं। वीडियो में अर्चना की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। अर्चना गौतम के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तुलना सीधा दीपिका पादुकोण से तुलना कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम ने कई बार डांस किया था। लोग उनकी डांसिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियोज:
#ArchanaGautam dances on Besharam Song (last night party with Priyanka's friend) pic.twitter.com/LEJXgrm7q3
— #BiggBoss_Tak? (@BiggBoss_Tak) February 14, 2023
#PriyankaChaharChoudhary dances on Besharam Song (last night party with her friends) pic.twitter.com/eVS2FzKs06
— #BiggBoss_Tak? (@BiggBoss_Tak) February 14, 2023
प्रियंका चाहर चौधरी ने हिलाई कमरिया
दूसरे वीडियो में बिग बॉस 16 की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी इसी गाने पर डांस कर रही हैं। प्रियंका ने भी अपने अंदाज से पूरी महफिल लूट ली है। पिंक ड्रेस में प्रियंका डांस करते हुए बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका का ये वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल गया है। बताते चलें कि प्रियंका चाहर चौधरी भले ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी नहीं जीत पाई लेकिन प्रियंका ने लोगों के दिलों को जीता है। इतना ही नहीं प्रियंका ने सलमान खान के दिल में अलग जगह बनाई है। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो वो जल्द ही सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं प्रियंका चाहर, शाहरुख खान की डंकी में भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates