Kuch itne haseen song teaser: बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट्स के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिली। वहीं अब शो के बाद भी ये कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती अच्छे तरीके से निभा रहे हैं। बीते दिनों एमसी स्टेन का एक लाइव कॉन्सर्ट था जिसमें मंडली के कई सदस्य शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे और निमृत कौर ने अपना जलवा बिखेरा था। वहीं इस बीच बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता को लेकर एक अपडेट सामने आया है जिसमें ये बताया गया है कि उनके गाने 'कुछ इतने हसीन' का टीजर आउट हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये टीजर इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है।
रोमांटिक अंदाज में दिखे प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता
25 सेकंड के इस टीजर में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का क्यूट बॉन्ड और रोमांस नजर आ रहा है। कभी एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे है तो कभी बदलों के नीचे ठंडी हवाओं का आंनद ले रहे है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'कुछ इतने हसीन के साथ अपने होली सेलिब्रेशन में रोमांस भी जोडे़।' इसी के साथ उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगा। बता दें कि प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन प्रियंका और अंकित ने कई बार ये कहा है कि वे बस दोस्त हैं।
यहां देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इस मूवी में नजर आएंगी प्रियंका चाहर
बताते चलें कि बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो शाहरुख खान की मूवी डंकी में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चाहर ने इस बार में बात करते हुए कहा था कि अभी तक इस मूवी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि वो ये फिल्म करना चाहती हैं और इसके लिए बेताब हैं। वहीं अंकित गुप्ता इन दिनों टीवी शो जुनूनियत में नजर आ रहे हैं। लोग अंकित की एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates