Priyanka Chahar Choudhary on Dunki: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 हाल ही में खत्म हुआ है। बिग बॉस का ये सीजन काफी मजेदार रहा। एमसी स्टेन ने बिग बॉस 16 को अपने नाम कर लिया। ट्रॉफी के रेस में कई सदस्य थे लेकिन एमसी स्टेन ने बाजी मार ली। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। बता दें कि प्रियंका चाहर भले ही ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही है लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों को बखूबी जीता है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि प्रियंका शाहरुख खान की मूवी डंकी में नजर आने वाली हैं। इसी विषय पर अब प्रियंका ने रिएक्ट किया है।
प्रियंका चाहर चौधरी ने कही ये बात
बिग बॉस 16 के घर में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की जमकर तारीफ की थी। सलमान ने ये भी कहा था कि उनके पास प्रियंका के लिए बाहर कुछ खास है। इसी के बाद से ये चर्चा होने लगी कि प्रियंका शाहरुख की अपकमिंग मूवी डंकी में नजर आने वाली हैं। इससे पहले जब प्रियंका से इसके बारे में पूछा गया था तो उनके पास कुछ खास जानकारी नहीं थी लेकिन अब प्रियंका चाहर चौधरी ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। Telly Chakkar को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि अभी तक इस मूवी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि वो ये फिल्म करना चाहती हैं और इसके लिए बेताब हैं।
View this post on Instagram
मुंबई में घर की तलाश में हैं प्रियंका चाहर
बताते चलें कि प्रियंका चाहर चौधरी को अक्सर पैपराजी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। हाल ही में उन्हें स्पॉट किया गया था। उस वक्त वो मुंबई में घर तलाश कर रही थीं। प्रियंका ने ने 'ई-टाइम्स' को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनके पास अभी कोई घर नहीं है और वह मुंबई में घर तलाश कर रही हैं। मालूम हो कि बिग बॉस 16 में प्रियंका और अंकित की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates