Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ट्विटर पर प्रियंका चाहर चौधरी ने मचाया तहलका, ट्रेंड हुआ 'जीत के आना प्रियंका'

Priyanka Chahar Choudhary Trending On Twitter: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले कुछ ही घंटे बाद शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने ट्विटर पर कमाल कर डाला। ट्विटर पर 'जीत के आना प्रियंका' ट्रेंड कर रहा है।

By: Kavita  |  Published: February 12, 2023 2:37 PM IST

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ट्विटर पर प्रियंका चाहर चौधरी ने मचाया तहलका, ट्रेंड हुआ 'जीत के आना प्रियंका'

Priyanka Chahar Choudhary Trending On Twitter: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का आखिरी काउंटडाउन शुरू हो गया है। शो को चंद घंटे बाद अपना विनर मिल जाएगा, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और शालीन भनोट ने अपनी जगह बनाई है और इनमें से ही कोई एक विनर साबित होगा। लेकिन इससे पहले ही फैंस ने प्रियंका को विजय घोषित कर दिया है। प्रियंका के फैंस एक्ट्रेस के हाथ में ट्रॉफी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसी वजह से उन्होंने ग्रैंड फिनाले वाले दिन भी ट्विटर पर एक्ट्रेस का नाम ट्रेंड करवा दिया है।

ट्विटर पर ट्रेंड हुईं प्रियंका चाहर चौधरी

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को बिग बॉस 16 का विनर बनाने के लिए फैंस हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं और इसका सबूत यह है कि ग्रैंड फिनाले वाले दिन भी ट्विटर पर 'JEET KE AANA PRIYANKA' ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस के लिए फैंस ने 3 लाख से भी ज्यादा ट्वीट किए हैं, जिसमें से लगभग दो लाख ट्वीट सिर्फ 35 मिनट में ही हो गए थे। कई फैंस ने ट्विटर पर बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ प्रियंका की तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'जीत के आना प्रियंका।' कई लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जीत के आना प्रियंका शेरनी।' वहीं कईयों को यह लग रहा है कि शो की विनर प्रियंका ही होने वाली है। इसके अलावा, कुछ फैंस अंकित और प्रियंका की परफॉर्मेंस का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है।

देखें ट्वीट्स

बंद हुई वोटिंग लाइन्स

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 की वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी है। यानी अब कोई भी फैन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट नहीं कर पाएगा। हालांकि, यह भी साफ है कि बिग बॉस 16 के टॉप तीन में शिव, प्रियंका और एमसी स्टेन जगह बनाते हुए नजर आएंगे। जिस तरह ट्विटर पर प्रियंका का नाम ट्रेंड कर रहा है। उसी तरह कई बार शिव और एमसी स्टेन का नाम भी ट्रेंड कर चुका है।