Bigg Boss 16 Grand Finale: बिग बॉस 16 का धमाकेदार फिनाले जारी है। जहां सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले की रंगीन शाम में रंग जमाते दिख रहे हैं। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में अब तक शालीन भनोट और अर्चना गौतम की छुट्टी टॉप 5 से हो चुकी है। अब शो में फिनाले के लिए टक्कर शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन के बीच में है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टेन भी फिनाले की रेस से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही बिग बॉस के मेकर्स को 16वें सीजन के टॉप 2 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। इन दो कंटेस्टेंट्स में से कड़ी टक्कर हो रही है।
शिव ठाकरे बनेंगे बिग बॉस 16 के विनर?
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। मगर जीत का ताज शिव ठाकरे के सिर पर ही सजने वाला है। लेटेस्ट्स ट्रेंड्स में फैंस शिव ठाकरे को ही ज्यादा वोट कर रहे हैं। ज्यादातर दर्शक चाहते हैं कि बिग बॉस 16 का ताज शिव ठाकरे ही पहने। इस वोटिंग ट्रेंड की मानें तो शिव ठाकरे ही बिग बॉस 16 के विनर बनने वाले हैं। हालांकि अभी असल में किस स्टार के सिर पर बिग बॉस 16 की ट्रॉफी लगेगी। ये देखने वाली बात होगी। यहां देखें सामने आ रहे लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स।
Who is winning #BiggBoss16?
— #BiggBoss_Tak? (@BiggBoss_Tak) February 12, 2023
प्रियंका चाहर चौधरी भी हैं मजबूत कंटेस्टेंट
हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रियंका चाहर चौधरी के लिए हूट कर रहे हैं। कई लोग हैं जो प्रियंका चाहर चौधरी के लिए जमकर वोट कर रहे हैं। अब बिग बॉस 16 के विनर का ऐलान कुछ ही पलों में होने वाला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर में बिग बॉस 16 का विनर कौन बनेगा? इस बारे में आपकी क्या राय है। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates