Bigg Boss 16 Update: टीवी का विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया था, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में गोल्डन ब्यॉज बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में अगले हफ्ते तक कई सेलेब्स बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। इस लिस्ट में राखी सावंत का भी नाम सामने आ रहा है। लेकिन वो इन दिनों बिग बॉस मराठी में दिखाई दे रही हैं। इस बीच एक और कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 15 फेम निशांत भट्ट इस शो में एंट्री करने वाले हैं। अब इसी विषय पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की है।
निशांत भट्ट ने कही ये बात
निशांत भट्ट ने tellychakkar को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बिग बॉस के घर के अंदर नहीं जा रहा हूं। मैंने बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 करते हुए घर में छह महीने स्पेंड किए हैं और यह काफी हो चुका है। लेकिन अगर मुझे शो में मसाला डालने और किसी का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अंदर जाना है, तो मैं जरूर जाऊंगा और और वह भी केवल दो-तीन दिनों के लिए।' अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वो बिग बॉस 16 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते हैं या नहीं।
बिग बॉस 16 के ये सदस्य हुए नॉमिनेट
बीते एपिसोड में सलमान खान के इस शो में नॉमिनेशन का टास्क हुआ था। इस दौरान कई सदस्य नॉमिनेट हो गए, जिसमें शालीन भनोट, शिव ठाकरे, टीना दत्ता, साजिद खान, प्रियंका चाहर और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल है। वहीं एमसी स्टेन को बिग बॉस ने पहले से ही चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर रखा है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates