Nishant Bhat a part of Bigg Boss 16 as Wildcard: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आज बिग बॉस (bigg Boss 16) के जरिए टीवी पर धांसू एंट्री करने जा रहे हैं। आज राज से बिग बॉस के एक नए सफर की शुरुआत होने वाली है। मेकर्स बिग बॉस 16 को हिट करवाने के लिए हर हद पार करने के लिए तैयार हैं। इस बार बिग बॉस ने घर में कैद करने के लिए कई बड़े सितारों के नाम को चुना है। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता, निमृत कौर आहलूवालिया, गौतम विज, गौरी नागोरी, सृजिता डे, शालीन भनोट, अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी जैसे सितारों का नाम शामिल है। मेकर्स ने बिग बॉस 16 के प्रोमोज शेयर करके सितारों के नाम से पर्दा हटाना शुरू कर दिया है। इसी बीच बिग बॉस 16 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर है कि 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) का प्रीमियर होते ही घर में मेकर्स वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री करवाने वाले हैं। इस वाइल्ड कार्ड को आप पहले भी बिग बॉस के घर में हंगामा मचाते हुए देख चुके हैं। यहां हम बात कर रहे हैं निशांत भट्ट की जो कि बिग बॉस 15 में नजर आ चुके हैं। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) के शो में निशांत भट्ट वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगे।
इस खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। हालांकि दावा ये भी किया जा रहा है कि निशांत भट्ट केवल एक डांस परफॉर्मेंस के लिए बिग बॉस 16 के घर में जाएंगे। अब तक भी मेकर्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। कुछ समय पहले ही निशांत भट्ट खतरों के खिलाड़ी 12 में खतरों का सामना करते दिखे थे।
देखें बिग बॉस 16 का प्रोमो-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
खबर है कि इस बार बिग बॉस 16 के बेडरूम की शक्ल भी बदलने वाली है। बिग बॉस 16 खेल को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने घर में चार बेडरूम बनाए गए हैं। इन कमरों को फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम का नाम दिया गया है। इन कमरों में सोने के लिए सितारों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates