Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 16 के फिनाले में शॉकिंग इविक्शन, प्रियंका नहीं इन 2 कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई ट्रॉफी की जंग

Priyanka Chahar Choudhary Evicted from Bigg Boss 16: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 से प्रियंका चाहर चौधरी इविक्ट हो गई हैं। प्रियंका टॉप तीन में आकर बाहर हुई हैं।

By: Kavita  |  Published: February 12, 2023 11:13 PM IST

Bigg Boss 16 के फिनाले में शॉकिंग इविक्शन, प्रियंका नहीं इन 2 कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई ट्रॉफी की जंग

Priyanka Chahar Choudhary Evicted: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो के फिनाले में पांच कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली, जिसमें से कोई एक विनर बनकर हम सबके बीच आएगा। लेकिन इस बीच एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस सीजन के पहले हफ्ते से दावा किया जा रहा था कि बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) में प्रियंका चाहर चौधरी विनर बनकर बाहर आएंगी। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने प्रियंका का खुलकर सपोर्ट किया था लेकिन अब प्रियंका के इविक्शन की खबर सामने आई है। जी हां, बिग बॉस 16 में ट्रॉफी की रेस से प्रियंका बाहर हो गई हैं।

प्रियंका हुईं इविक्ट

दरअसल, बिग बॉस का फैन पेज 'द खबरी' इस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले की पल पल की खबर दे रहा है और इसी पेज के जरिए अब ये खबर सामने आई है कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का इविक्शन हो गया है, जिसके हर किसी को हैरान कर दिया है। द खबरी ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, 'कोई मजाक नहीं दोस्तों। यह सच है कि प्रियंका चाहर चौधरी शो से इविक्ट हो चुकी हैं।' इस ट्वीट पर अब प्रियंका के फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर किसी ने इस इविक्शन को शॉकिंग बताया है। इस इविक्शन के साथ ही अब शो को अपने टॉप 2 कंटेस्टेंट मिल गए हैं, जो शिव ठाकरे और एमसी स्टेन हैं।

देखें ट्वीट

ट्रॉफी के लिए आमने-सामने आए एमसी स्टेन और शिव ठाकरे

बिग बॉस 16 के प्रियंका चाहर चौधरी के इविक्शन के साथ शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के बीच ट्रॉफी की जंग शुरू हो गई है। ट्विटर पर कुछ समय पहले ही एमसी स्टेन के इविक्शन की खबर सामने आई थी, जिसने रैपर के फैंस के मायूस कर दिया था लेकिन अब द खबरी के इस ट्वीट ने स्टेन और शिव के फैंस को खुश कर दिया है। अब यह साफ है कि बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मंडली के ही किसी एक सदस्य के पास जाएगी।