Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 16 की विनर बनीं प्रियंका चाहर चौधरी? सलमान खान के साथ वायरल हुई फोटो

Priyanka chahar choudhary winner of Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी की एक तस्वीर इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान खान, प्रियंका का हाथ उठाकर बिग बॉस 16 के विजेता के नाम की घोषणा कर रहे हैं।

By: kumar sarash  |  Published: February 12, 2023 12:37 AM IST

Bigg Boss 16 की विनर बनीं प्रियंका चाहर चौधरी? सलमान खान के साथ वायरल हुई फोटो

Bigg Boss 16 Update: छोटे पर्दे का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को है, जिसके चलते वोटिंग शुरु हो गई है। वहीं फैंस और सेलेब्स टॉप 5 कंटेस्टेंट में अपने फेवरेट सदस्य को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। जहां कई लोगों का मानना है कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर में से कई एक ट्रॉफी जीतने वाला हैं। वहीं कई लोगों को ये लगता है कि अर्चना गौतम इस सीजन को अपने नाम करने वाली हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जीताने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच इंटरनेट जगत में एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी बनीं बिग बॉस 16 की विनर?

दरअसल, ट्विटर से लेकर फेसबुक तक में एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान खान के साथ प्रियंका चाहर चौधकी और शिव ठाकरे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सलमान खान प्रियंका के हाथ को उठाकर विजेता की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद ये साफ हो गया है कि प्रियंका चाहर ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। फैंस इस पिक्चर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन ये फोटो फेक हैं इसे किसी फैन ने बनाया है। बिग बॉस 16 के विनर के बारे में आज के एपिसोड यानी ग्रेंड फिनाले में ही पता चलने वाला हैं।

शालीन ने ठुकराया रोहित शेट्टी का ऑफर

बताते चलें कि बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड घर पर आए थे। इस दौरान उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर धमाल मचाया। उन्होंने सभी सदस्यों को टास्क दिया, जिसमें सबसे पहले एमसी स्टेन बाहर हो गए। इसके बाद शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का टास्क से पत्ता कट गया। वहीं लास्ट राउंड में मुकाबाला शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच में हुआ। हालांकि शालीन ने ये टास्क आसानी से जीत लिया जिसके बाद रोहित शेट्टी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई बिग बॉस से सीधा खतरों के खिलाड़ी जा रहा है। लेकिन शालीन भनोट ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। शालीन ने बताया कि उन्हें इन सभी चीजों से डर लगता है जो वो उस समय टास्क मे कर रहे थे।


About the Author

Kumar Sarash