Bigg Boss 16: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन ने इन दिनों हर किसी का ध्यान खींच रखा है। शो में जल्द ही ग्रैंड फिनाले होगा। ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक अब विनर की बात कर रहे हैं। वहीं, बिग बॉस के घर में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट्स ही नजर आ रहे हैं, जिसमें शिव ठाकरे (Shiv Thakare), एमसी स्टेन, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhar) हैं। शो में एक तरफ शिव और स्टेन बैठे नजर आते हैं और दूसरी तरफ प्रियंका-अर्चना और शालीन दिखते हैं। लेकिन बीते एपिसोड में प्रियंका अपना पाला बदलती हुई नजर आईं और इस चीज को अर्चना गौतम ने भी काफी अच्छी तरह नोटिस किया।
अर्चना ने प्रियंका के लिए कह यह बात
दरअसल, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के बीते एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम की किचन की ड्यूटी के लिए बहस हो गई, जो कुछ देर के अंदर ही लड़ाई में बदल गई। इस लड़ाई के बाद प्रियंका शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के साथ मस्ती करती दिखीं। वहीं, अर्चना शालीन के साथ बैठी नजर आईं। इस दौरान अर्चना ने शालीन को बताया कि अब प्रियंका अच्छा बनने की कोशिश कर रही हैं। फिनाले से चार दिन पहले वह शिव और स्टेन के साथ बैठ रही हैं। घर में जनता आई है तो प्रियंका को पता चल गया है कि शिव और स्टेन के पास लोगों का सपोर्ट है और इसी वजह से अब वह हमें छोड़कर मजबूत कंटेस्टेंट्स का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। अर्चना की इस बात पर शालीन भी हामी भरते दिखे थे।
View this post on Instagram
यह होंगे टॉप तीन कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा। ग्रैंड फिनाले में टॉप पांच की एंट्री होगी। लेकिन शो के टॉप तीन काफी अहम होंगे, जिसमें स्टेन, प्रियंका और शिव ठाकरे जगह बनाते हुए नजर आएंगे। दावा है कि शालीन और अर्चना गौतम में से कोई एक ब्रीफकेस लेकर बाहर हो जाएगा। वहीं, टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के बीच ही ट्रॉफी की असली जंग होगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates