Shiv Thakare Epic Journey In Bigg Boss 16: टीवी के सबसे धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 16' के फिनाले में अब बस दो ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को जिताने की कोशिश में लगे हुए हैं। प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर शिव ठाकरे तक ने 'बिग बॉस 16' में अपना पूरा योगदान दिया है, साथ ही दर्शकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिनाले से पहले बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनका सफर दिखाया जाता है। जहां बीते दिन प्रियंका और शालीन अपनी जर्नी को देख भावुक हो गए तो वही आज शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन अपने-अपने सफर से रूबरू होंगे। शिव ठाकरे का इससे जुड़ा 'बिग बॉस 16' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसे देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई।
'बिग बॉस 16' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि शिव ठाकरे की एंट्री के साथ ही लोगों ने उनके लिए चियर करना शुरू कर दिया। फैंस को देख शिव ठाकरे की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने स्टेज पर आते ही 'गणपति बप्पा मोरेया' कहा। वहीं बिग बॉस ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक प्रोमो में बिग बॉस कहते दिखाई दिए, "बिग बॉस मराठी 2' के विजेता, मंडली की जान शिव। आई शपथ।"
देखें वीडियो
View this post on Instagram
'बिग बॉस' ने शिव ठाकरे को बताया ऐतिहासिक कंटेस्टेंस्ट
शिव ठाकरे के लिए बिग बॉस के तारीफों के पुल यहीं खत्म नहीं होते हैं। दूसरे प्रोमो में बिग बॉस ने शिव के लिए कहा, "सीजन शुरू होने से पहले ही मैंने कहा था कि यह ऐतिहासिक सीजन है। इसका एक उदाहरण मेरी आंखों के सामने खड़ा है। शिव मनोहर राव उत्तमराव झिंगुजी गणुजी ठाकरे।" बिग बॉस के मुंह से यह शब्द सुनते ही शिव ठाकरे हैरान रह गए और उन्होंने सबके सामने सजदा भी किया।
देखें वीडियो
Lehra do lehra do Sarkahi ka parcham lehra do....
Ab toh Shiv hi jitna chahiye #ShivKiSena#ShivThakare ..This is going to be blockbuster Once a King Always a king ....#VoteForShivThakare
VIJAYI BHAVA SHIV THAKARE pic.twitter.com/BHVdN8Anuy— Shiv Thakare Ofc Supporter (@AgastyaThakur29) February 10, 2023
शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस 16' में बनाया रिकॉर्ड
बता दें कि शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस 16' में रहकर रिकॉर्ड भी कायम किया है। बिग बॉस के मुताबिक, शिव ठाकरे शो के दो एडिशंस के फाइनलिस्ट के रूप में उभरने वाले एक मात्र कंटेस्टेंट हैं। टास्क को उन्होंने बेहद गंभीरता से खेला, जिससे कोई भी उन्हें हरा पाने में नाकाम रहा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates