Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के हाथ लगेगा 'खतरों के खिलाड़ी', रोहित शेट्टी की एंट्री ने तेज की अटकलें

Rohit Shetty Enters In Bigg Boss 16: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' के फिनाले में बस दो ही दिन बाकी हैं। लेकिन उससे पहले प्रियंका चाहर चौधरी सहित तीनो कंटेस्टेंट्स रोहित शेट्टी के जाल में फंसे नजर आए। दरअसल, रोहित शेट्टी ने नए खतरे के साथ घर में कदम रखा।

By: Ashna Malik  |  Published: February 10, 2023 10:06 AM IST

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के हाथ लगेगा 'खतरों के खिलाड़ी', रोहित शेट्टी की एंट्री ने तेज की अटकलें

Bigg Boss 16 Rohit Shetty Enter In House: टीवी का सबसे धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 16' धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। दो दिन में ही 'बिग बॉस 16' का फिनाले होने वाला है, जिसके जरिए दर्शकों को सीजन 16 का विजेत भी मिल जाएगा। लेकिन 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के खत्म होने से पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, नए खतरों के साथ रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 16' में धमाकेदार एंट्री भी मारी है। उनकी एंट्री से जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) सहित टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पर खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी ओर फैंस ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है।

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) घर में धमाकेदार एंट्री करते हैं। रोहित शेट्टी वीडियो में कहते नजर आए, "कहते हैं ना कि न होने से अच्छा है कि देर हो जाए। जितना अंधेरा इस वक्त कैमरा गली में है ना, इससे ज्यादा अंधेरा कंटेस्टेंट्स की आंखों के सामने आने वाला है जब मैं और आप मिलकर इन्हें खतरों का सामना करवाएंगे।" वहीं बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के सामने ऐलान करते दिखाई दिये कि घर में बहुत बड़ा खतरा आ चुका है, इसलिए आप लोग गार्डन में आकर खड़े हो जाएं।

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि कंटेस्टेंट्स के वहां आते ही रोहित शेट्टी किक मारकर कांच तोड़ते हैं और धांसू एंट्री करते हैं। उनका यह अंदाज देख वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स की भी आंखें खुली की खुली रह गईं।

'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट्स को मिलेगा 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर

बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की 'बिग बॉस 16' में हुई एंट्री ने लोगों की अटकलें तेज करती हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रोहित शेट्टी जिस हिसाब से शो को प्रमोट करने वहां गए हैं, वह टॉप 5 में से कुछ कंटेस्टेंट्स को शो का ऑफर भी दे सकते हैं। जहां कुछ लोग शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को 'खतरों के खिलाड़ी 13' में देखने की इच्छा जाहिर करते दिखे। वहीं कुछ यूजर ने शालीन भनोट के लिए कामना की कि यह ऑफर उन्हें मिले। बता दें कि रोहित शेट्टी पहले भी 'बिग बॉस 16' में एंट्री कर चुके हैं और उन्होंने बातों-बातों में प्रियंका चाहर चौधरी व शिव ठाकरे को 'खतरों के खिलाड़ी' ऑफर किया था।


About the Author

Ashna Malik