Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 16 के बाद MC स्टेन के गाने पर नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी? बोलीं- 'बस दुआ करो जल्द आए'

Priyanka Chahar Choudhary On Working With MC Stan: बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन ने एक बार कहा था कि वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एक गाना लाना चाहते हैं। वहीं, अब शो खत्म होने के बाद प्रियंक ने एमसी स्टेन के साथ काम करने पर रिएक्शन दिया है।

By: Kavita  |  Published: February 16, 2023 12:09 PM IST

Bigg Boss 16 के बाद MC स्टेन के गाने पर नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी? बोलीं- 'बस दुआ करो जल्द आए'

MC Stan And Priyanka Chahar Choudhary Team Up For Song: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन खत्म हो गया है। इस शो को रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) जीतकर बाहर आए हैं। तो वहीं शिव ठाकरे फर्स्ट रनरअप रहे और प्रियंका चाहर चौधरी तीसरे नंबर पर आकर शो से इविक्ट हो गईं। बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन ने कई बार प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की तारीफ की है। शो के दौरान बेशक दोनों में 36 का आंकड़ा था लेकिन आखिरी दिनों में दोनों साथ बैठे हुए भी दिखे हैं। इसी बीच एक बार स्टेन ने यह भी कहा था कि वह प्रियंका के साथ काम करना चाहेंगे। वहीं, अब प्रियंका चाहर चौधरी से पूछा गया है कि क्या वह और स्टेन साथ काम कर रहे हैं?

एमसी स्टेन संग काम करने पर प्रियंका का रिएक्शन

दरअसल, बीते दिन प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस मौके पर पैपराजी ने प्रियंका से बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16), एमसी स्टेन और अंकित गुप्ता से जुड़े कई सारे सवाल किए। इसी बीच, एक्ट्रेस से यह भी पूछा गया कि क्या उनका और एमसी स्टेन का कोई गाना साथ में आ सकता है? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि बस उम्मीद कीजिए। जल्द ही आए। इससे पहले भी प्रियंका से एमसी स्टेन के विजेता बनने पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत ही अमेजिंग इंसान हैं। हालांकि, इतना सा बोलकर प्रियंका वहां से चली गईं। एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन लोगों को कुछ खास समझ नहीं आया था।

प्रियंका को मात देकर विनर बने एमसी स्टेन

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी की मंडली के हर सदस्य से कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। शिव और प्रियंका की कभी नहीं बनी। लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ रहा था वैसे वैसे प्रियंका और स्टेन के बीच बवाल शुरू हो गया था। दोनों के बीच कई बार गंदी लड़ाइयां हुईं। इतना ही नहीं, स्टेन कैमरे के सामने प्रियंका का गेम प्लान भी बताते हुए दिखे थे। फिनाले वीक में दावा किया जा रहा था कि प्रियंका ही इस शो की विनर बनेंगी। लेकिन एमसी स्टेन की फैन फॉलोइंग ने सारे दावों को गलत साबित कर दिया।