Bigg Boss 16: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और मीटू आरोपी साजिद खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी एंट्री के बाद से ही लोगों में खूब नाराजगी दिख रही है। सोना महापात्रा (Sona Mahapatra) और मंदाना करीमी सहित कई फिल्मी सितारों ने भी साजिद खान के बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शामिल होने पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं अब जिया खान की बहन करिश्मा का भी साजिद खान की हरकतों पर दिया गया बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी डॉक्युमेंट्री के जरिए उन सभी बुरे अनुभवों का खुलासा किया है, जो जिया खान ने फिल्मी दुनिया में रहते हुए महसूस किये थे।
दरअसल, जिया खान (Jiah Khan) की बहन करिश्मा ने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' में साजिद खान से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। करिश्मा ने साजिद खान (Sajid Khan) द्वारा जिया खान संग की गई भद्दी हरकत के बारे में बात की। करिश्मा ने इस सिलसिले में कहा, "फिल्म के लिए रिहर्सल चल रही थी और जिया अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। लेकिन इसी बीच साजिद खान ने जिया से ब्रा और टॉप उतारने के लिए कहा। जिया को यह नहीं पता था कि उसे क्या करना है, ऐसे में उसने साजिद को जवाब दिया कि अभी तो फिल्म की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई है फिर भी ये सब हो रहा है। इसके बाद वह घर आकर खूब रोई थी।"
View this post on Instagram
करिश्मा ने डॉक्युमेंट्री में बताया कि साजिद खान (Sajid Khan) ने जिया के साथ-साथ उन्हें भी निशाना बनाया था। करिश्मा ने बताया कि वह अक्सर अपनी बड़ी बहन जिया के साथ साजिद के घर जाया करती थीं। इस बारे में उन्होंने आगे कहा, "मेरी उम्र 16 वर्ष रही होगी। मैंने स्ट्रैपी टॉप पहना था और किी वजह से मैं टेबल पर झुकी हुई थी। उस वक्त साजिद मुझे घूर रहे थे और उन्होंने तुरंत कहा, 'ओह वह सेक्स चाहती है।' ये सुनते ही मेरी बहन मेरे बचाव में कूद पड़ी थी।" करिश्मा ने बताया कि जिया ने साजिद को जवाब दिया कि वह छोटी है और उसे इस बारे में कुछ नहीं मालूम है। करिश्मा के मुताबिक, इस बात के तुरंत बाद दोनों बहनें वहां से निकल आई थीं।