Bigg Boss 16 Promo: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो में चंद दिनों बाद ही ग्रैंड फिनाले होगा, जिसके लिए मेकर्स अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, फैंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भर-भरकर वोट कर रहे हैं। शो के हर सीजन में देखा गया है कि टॉप पांच कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी का धांसू वीडियो दिखाया जाता है और ऐसा सीजन 16 में भी हुआ। प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की जर्नी का भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आ गया है, जिसे देख यह दोनों कंटेस्टेंट्स भी रोने पर मजबूर हो गए।
प्रियंका ने फैंस के लिए कही यह बात
दरअसल, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के दो प्रोमो सामने आए हैं। पहले वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की जर्नी दिखाई गई है, जिसमें एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी जर्नी देखने से पहले बोलती हैं कि मैं अपने फैंस का इतना सारा प्यार कहां लेकर आऊं। वहीं, प्रियंका की जर्नी वीडियो में मेकर्स ने शो के हर उस पल को जोड़ा है जब एक्ट्रेस अपने और अपने दोस्तों के लिए लड़ी हैं।
देखें वीडियो
Tomorrow's Episode: Contestants to see their Journey Video
Priyanka Chahar Choudhary Journey Video Promopic.twitter.com/3nhDCcymq5"
— #BiggBoss_Tak? (@BiggBoss_Tak) February 8, 2023
शालीन ने भी देखा अपना वीडियो
वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आया दूसरा वीडियो शालीन भनोट का है, जिस देख वह रो पड़ते हैं। शालीन अपनी वीडियो को नम आंखों के साथ देखते हैं वहीं आखिर में उनके चेहरे पर एक अलग जोश भी नजर आ रहा है। तभी तो शालीन वीडियो के आखिर में यह भी बोलते हैं कि हां मैं यही हूं।
देखें वीडियो
I am eagerly waiting for Shalin Bhanot Journey Video. ?pic.twitter.com/HpWEYvz18h
— #BiggBoss_Tak? (@BiggBoss_Tak) February 8, 2023
कब है ग्रैंड फिनाले?
बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होने जा रहा है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। इस सीजन के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन में से किसी एक ने जगह बनाई है। दावा है कि शालीन और अर्चना टॉप तीन में से बाहर होंगे। वहीं, प्रियंका, स्टेन और शिव में से कोई एक कंटेस्टेंट विनर होगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates