Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

MC Stan के गाने पर जमकर नाचे शिव-निमृत और अब्दू रोजिक, सामने आया वीडियो देख फैंस बोले- 'हक से मंडली'

Farah Khan Shares MC Stan Video: फराह खान ने कुछ समय पहले बिग बॉस 16 के कंटेस्टेट्स के लिए एक पार्टी होस्ट की थी, जिसका एक वीडियो अब उन्होंने शेयर किया है। इस वीडियो में एमसी स्टेन के गाने पर मंडली के सदस्य डांस कर रहे हैं।

By: Kavita  |  Published: March 2, 2023 1:22 PM IST

MC Stan के गाने पर जमकर नाचे शिव-निमृत और अब्दू रोजिक, सामने आया वीडियो देख फैंस बोले- 'हक से मंडली'

Farah Khan Shares MC Stan Video: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन की चारों तरफ चर्चा है। शो जीतने के बाद वह बहुत ही कम बार अपनी मंडली के साथ नजर आए हैं। इतना ही नहीं, स्टेन ने काफी कम मीडिया हाउसेस को इंटरव्यू दिए हैं। लेकिन वह फराह खान की पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी से मंडली की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं। खुद फराह ने भी कई वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें वह बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के साथ धमाल मचाती नजर आई थीं। लेकिन अब फराह खान ने इसी पार्टी का एक और वीडियो शेयर किया है, जो एमसी स्टेन (MC Stan) का है और वह अपने दोस्तों के लिए रैप करते दिख रहे हैं।

एमसी स्टेन के गाने पर थिरके शिव-निमृत

दरअसल, फराह खान (Farah Khan) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो बिग बॉस 16 की मंडली के सदस्यों का है। इस वीडियो में सिर्फ साजिद खान की कमी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में एमसी स्टेन का गाना चल रहा है और फिर रैपर भी अपने गाने पर लिपसिंग करने लगते हैं। इस दौरान उनका एटीट्यूड देखने लायक है। इस मौके पर शिव ठाकरे (Shiv Thakare), निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) और अब्दू रोजिक थिरक रहे हैं। यह वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में फराह खान ने लिखा, 'ये एक वीडियो बच गया था।' वीडियो पर फैंस कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने कमेंट में हक से मंडली लिखा है।

देखें वीडियो

कहां बिजी हैं एमसी स्टेन

बता दें कि बिग बॉस 16 के बाद एमसी स्टेन एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। वह स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे। कपिल शर्मा के इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई है। स्टेन और कपिल के कुछ वीडियो भी सामने आ गए हैं। इसके अलावा, एमसी स्टेन जल्द ही अपने इंडिया टूर को शुरू करने वाले हैं। इस म्यूजिकल टूर की शुरुआत 3 मार्च से होने वाली थी लेकिन अब इसे 19 मार्च के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है।