Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma And Abhishek Kumar Fight: सलमान खान (Salman Khan) का फेमस कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' जैसे- जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में कंटेंस्टेंट्स के बीच मनमुटाव और लड़ाई- झगड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं। 'बिग बॉस 17' में ऐश्वर्या शर्मा अपने दमदार और झगड़ों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि बिग बॉस में ऐश्वर्या शर्मा का अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ लगातार झगड़ा देखने को मिल रहा है। अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या अभिषेक कुमार से झगड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या गुस्से में अभिषेक कुमार को बुरा- भला कह रही हैं।
किचन ड्यूटी को लेकर अभिषेक और ऐश्वर्या में हुई तगड़ी लड़ाई
'बिग बॉस 17' के इस प्रोमो वीडियो में देखने को मिल रहा है कि किचन ड्यूटी को लेकर अभिषेक कुमार और ऐश्वर्या शर्मा के बीच झगड़ा हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में देखने को मिल रहा है कि अभिषेक कुमार कह रहे हैं, " मुझे लगता है कि ऐश्वर्या उतना काम नहीं करती हैं, जितना बाकी लोग करते हैं।" अभिषेक की यह बात सुनकर ऐश्वर्या बुरी तरह से भड़क जाती हैं और अभिषेक कुमार पर गुस्से में चिल्लाने लगती हैं। इस दौरान नील भट्ट ऐश्वर्या को रोकने की खूब कोशिश करते हैं लेकिन वह अपने पति की बात भी नहीं सुनती। बाद में ऐश्वर्या अभिषेक को कहती हैं, "भौंकता रह चमचे।"
TRENDING NOW
Aishwarya pagal ho gyi hai ???#BiggBoss17 || #BB17pic.twitter.com/goM6zkblyG
— 「???????」 (@enocint_boy) November 7, 2023
देखें वीडियो
View this post on Instagram
देखें वीडियो
ऐश्वर्या शर्मा ने मारा अंकिता लोखंडे को ताना
अभिषेक कुमार से झगड़े के दौरान ऐश्वर्या शर्मा अंकिता लोखंडे को ताना मारते हुए कहती हैं कि मैं किसी की चाट नहीं रही हूं, जिसे सुनकर अंकिता भड़क जाती हैं। जिसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की लड़ाई में अंकिता लोखंडे की एंट्री होती है। अंकिता ऐश्वर्या को कहती हैं, "यहां कोई किसी की चाट नहीं रहा है।" इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा अंकिता लोखंडे को कभी साइको तो कभी पागल कह रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग तो ऐश्वर्या को 'पागल' बता रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates