Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Talk About Sushant Singh Rajput: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं, लेकिन वह घर के अंदर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कई बार जिक्र कर चुकी हैं। अंकिता सुशांत के करियर और अपने रिलेशनशिप पर काफी कुछ बोल चुकी हैं। एक बार अंकिता ने खुलासा किया था कि वह अपने रिलेशनशिप में पजेसिव थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप और सुशांत के करियर पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह और सुशांत सात साल तक साथ थे, लेकिन एक महीने में दोनों के बीच सब कुछ बिगड़ गया और ब्रेकअप हो गया।
सुशांत सिंह राजपूत की याद में खोईं अंकिता लोखंडे
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में सना रईस खान की वजह से पूरे घर में जमकर तांडव हुआ। इसी दौरान गार्डन एरिया में अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे साथ बैठे हुए थे और अभिषेक ने अंकिता से बॉलीवुड में जाने का रास्ता पूछा था। इसी मौके पर अंकिता ने उसे मेहनत करने का सलाह देते हुए सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जिक्र किया। अंकिता लोखंडे ने कहा, 'एक वक्त था जब किसी को यह करना ही था और मुझे उस पर पूरा भरोसा था कि वह ऐसा करेगा। मैं हमेशा से यह जानती थी। कई लोग उसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन मैं हमेशा उससे कहती थी कि नहीं, बेबी, तुम यह करोगे।'
सुशांत सिंह राजपूत संग था स्ट्रांग बॉन्ड
इसके आगे अंकिता लोखंडे ने बताया, 'मुझे हमेशा से पता था कि वह ऐसा कर सकता है। हम दोनों के बीच बहुत ज्यादा स्ट्रांग बॉन्ड था और हमे एक दूसरे के लिए खडे़ हुए थे। इसलिए जब काई पो चे के दौरान चीजें हुईं, तो तब चीजें बहुत अलग हो गई थीं। इस फिल्म की रिलीज के दौरान मैं बहुत रोई भी थी। वह बहुत ही मेहनती था। मैंने उसे देखा है। जब एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बनने में दो साल की देरी हुई, तो वह हर दिन क्रिकेट खेलता ही था। चाहे वह कितनी भी पार्टी करे। मैं सुबह अगर 6 बजे सोने जा रही हूं, तो वह सीधा क्रिकेट मैदान में जाता था। पूरा-पूरा दिन क्रिकेट के मैदान में रहता था।'
देखें वीडियो
#Ankitalokhande talking about Sush that he is so hard working, mujhe vishwas tha ki vo karlega,
She also said that Our relationship lasted for 7 years.✨️?
Also talked about #SSR #MSD ?#BB17 #BiggBoss17 #AnkitaIsTheBoss #AnkuHolics #SushantSinghRajput? #AnkitaLokhande? pic.twitter.com/bFOjCVzTGU— Krishna Sharma? (@Iakrishnasharma) December 5, 2023
अंकिता को सुशांत पर है गर्व
अंकिता लोखंडे की बातों को सुनकर अभिषेक कुमार ने उसने पूछा कि क्या आप और सुशांत एम.एस. धोनी के समय भी साथ थे? इस पर अंकिता ने 'हां' में जवाब दिया। अंकिता ने कहा, 'तब मैं भी रांची गई थी। हम एमएस धोनी के घर गए। वहां साक्षी से भी मिले। हमने अच्छा समय बिताया।' इस दौरान अंकिता लोखंडे ने सुशांत की उस डायरी का भी जिक्र किया, जिसमें वह अपने सारे काम लिखते थे। इस डायरी के अंकिता बोलीं, 'वो मेरे पास ही थी और उसने वो हर चीज पूरी की, जो उस डायरी में लिखी हुई थी। इस दौरान अंकिता ने ये भी बताया कि सुशांत ने उनके साथ कभी कोई गलत बर्ताव नहीं किया, लेकिन दोनों के बीच एक महीने में सब कुछ बिगड़ गया। उस एक महीने में दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा और ब्रेकअप सब कुछ हो गया। हालांकि, अंकिता के मुताबिक, उन्हें उम्मीद थी कि उनका रिश्ता ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Subscribe Now
Enroll for our free updates