Bigg Boss 17: मेकर्स के बुलावे पर क्यों नहीं आई Anurag Dobhal की 'ब्रोसेना', भाई बोला- 'थू है इंडस्ट्री पर'

Anurag Dobhal's brother slam Bigg Boss 17 makers: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे उत्तराखंड के बाइकर अनुराग डोभाल के भाई ने सोशल मीडिया पर उनके न्यौते पर न आने की वजह का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स की जमकर क्लास लगाई है।

By: Shivani Bansal

Published: November 28, 2023 1:13 PM IST

Advertisement

Anurag Dobhal's brother slam Bigg Boss 17 makers: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो में नजर आ रहे उत्तराखंड के बाइक राइडर अनुराग डोभाल और उनके भाई ने गेम शो के निर्माताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड के बाद सुपरस्टार सलमान खान पर लगातार अनुराग डोभाल के फैंस यानि 'ब्रो सेना' का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। सुपरस्टार सलमान खान ने इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में अनुराग डोभाल की जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने अनुराग डोभाल के लगातार शिकायतों वाले एटिट्यूड को लेकर भी डांट लगाई थी। इस पर अब अनुराग डोभाल ने बीते दिनों गेम शो छोड़ने की अपील की।

Advertising
Advertising

इस दौरान ही बिग बॉस के मेकर्स ने खुलासा किया कि उन्होंने अंकिता-विक्की ही नहीं, बल्कि उनकी ब्रोसेना को भी बिग बॉस में आने का न्यौता दिया था। लेकिन उनके परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया। जिसे जानकर अनुराग डोभाल खुद भी हैरान हो गए। अब एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए बिग बॉस के निर्माताओं पर जमकर निशाना साधा है। यही नहीं, अनुराग डोभाल के भाई ने 2 करोड़ नहीं बल्कि 4 करोड़ का ऑफर देते हुए अपने भाई को बाहर भेजने की अपील सोशल मीडिया पर की है।

बिग बॉस के मंच पर क्यों नहीं आई ब्रो-सेना?

इसकी वजह का खुलासा करते हुए अनुराग डोभाल के भाई ने इंस्टास्टोरी पर लिखा, 'उन्होंने हमें बुलाया था और कहा कि हम सीधा अनुराग से बात नहीं कर पाएंगे। आप अपनी ब्रो-सेना के साथ आएं और बिग बॉस से सवाल करें। ताकि वो ब्रो-सेना के साथ खेल सकें। हम इतने बेवकूफ नहीं हैं कि आपके जाल में फंस जाएं। मैंने कहा था कि मैं अनुराग से सीधा बात करवाओ। मैं आउंगा लेकिन सिर्फ बिग बॉस से बात करने नहीं आऊंगा। मुझे मेरे भाई से बात करनी है।'

Advertisement




अनुराग डोभाल के भाई ने उठाई मानसिक स्वास्थ्य की बात

अनुराग डोभाल के भाई ने अपनी बात को आगे जारी करते हुए लिखा, 'शर्म अब उनको आनी चाहिए जो अभी तक समझ नहीं पाए कि अनुराग को मानसिक तौर पर क्या झेलना पड़ रहा है। हंसो, ट्रोल करो, सब करो और उसे जिंदा लाश बना दो। शायद तब सबको शांति मिल जाए। थू है इस इंडस्ट्री पर। माफ करना ऐसा कहने के लिए मगर यहां किसी को किसी की मेंटल हेल्थ की चिंता नहीं हैं और जब कुछ हो जाएगा तब आ जाएंगे कैंडल लेकर सब।'

अनुराग डोभाल के भाई ने दिया 4 करोड़ का ऑफर

इतना ही नहीं, अनुराग डोभाल के भाई ने बिग बॉस के निर्माताओ को 4 करोड़ का ऑफर देते हुए अपने भाई को घर भेजने की बात कही। उन्होंने लिखा, 'झुकना नहीं है, बस तू लड़ अनुराग मैं हूं। 4 करोड़ मैं और मेरे भाई देते हैं इनको, अभी भेजो बाहर उसे। बेमतलब का टारगेट इनका। कमा लेंगे वापस मेरी जान मिलके। पर झुकना नहीं हैं चाहें कुछ भी हो जाए। बायस्ड शो बिल्कुल'

About the Author

Shivani Bansal