Bigg Boss 17 में एंट्री से पहले Aishwarya Sharma ने किए थे खोखले वादे, एक-एक कर सारे निकले झूठे

When Aishwarya Sharma Said She Can Never Gone Wrong: एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) इन दिनों 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नजर आ रही हैं। हालांकि इस शो में कदम रखने से पहले बॉलीवुडलाइफ को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि वह शो में कभी गलत नहीं जाएंगी।

By: Pratibha Gaur  |  Published: November 9, 2023 4:58 PM IST

Bigg Boss 17 में एंट्री से पहले Aishwarya Sharma ने किए थे खोखले वादे, एक-एक कर सारे निकले झूठे

Bigg Boss 17: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में दो कपल्स ने एंट्री मारी है। जहां अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ सलमान खान (Salman Khan) के शो में नजर आ रही हैं तो वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी बिग बॉस 17 का हिस्सा बने हैं। लेकिन फिलहाल शो में सबसे ज्यादा चर्चा जिसकी हो रही है, वह हैं ऐश्वर्या शर्मा। ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) अपने गुस्से और व्यवहार को लेकर लगातार सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। ऐश्वर्या की ना तो अंकिता लोखंडे और ना ही विक्की जैन से पटरी खा रही है। हालांकि लोगों को सबसे ज्यादा नील भट्ट संग उनका बुरा बर्ताब खटक रहा है।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को सोशल मीडिया पर साइको वुमन, क्लासलेस और सड़कछाप जैसे नाम दे रहे हैं। हालांकि 'बिग बॉस 17' में कदम रखने से पहले ऐश्वर्या शर्मा ने बॉलीवुडलाइफ को इंटरव्यू में दिया था। ऐश्वर्या शर्मा ने कहा था कि , "एक बात मैं आपको बता सकती हूं कि अगर आप कुछ भी गलत नहीं करते हैं, तो आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। अगर आप जानबूझकर कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कर्मा बिच है। यह तुम्हें बुरी तरह से काटेगा।"

TRENDING NOW

देखें वीडियो

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने आगे कहा था, "मुझे पता है कि मैंने गलत कभी कुछ नहीं किया है तो मैं शो पर भी कुछ नहीं करूंगी। मेरा ज़मीर ही गवारा नहीं देगा कि आप मारो- पीटो, धक्का दो, ये करो वो करो। ये नहीं है मेरे अंदर और मैं ये नहीं कर सकती।" हालांकि बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा के इस व्यवहार को देखकर लग रहा है कि उन्हें अपनी यह बात फिर से याद करने की जरूरत है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' से पहले एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) का हिस्सा बनी थीं। इस शो में ऐश्वर्या ने अपने जज्बे से फैंस के होश उड़ा दिए थे। इस शो में ऐश्वर्या टॉप 3 में शामिल हुई थीं।