Bigg Boss 17 Nomination Task: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में रिश्ते पलभर में बदल रहे हैं। इस शो में अब तक किसी भी कंटेस्टेंट के बीच खास दोस्ती नजर नहीं आई है। मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की दोस्ती मुन्नवर फारूकी और अनुराग डोभाल से दिखी है, लेकिन वह दोनों की बुराई करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। शो में बीते कुछ दिनों से वह खानजादी के करीब आ रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ बैठकर गेम और बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करते हुए देखा गया है, लेकिन अब मन्नारा ने गेम की आड़ में खानजादी (Khanzaadi) की पीठ में छुरा घोंप दिया है। इस वजह से दोनों के बीच रात को काफी ज्यादा बहसबाजी हुई।
दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी पूरी भड़ास निकाली। इस टास्क में ही मन्नारा चोपड़ा ने खानजादी से अपनी दोस्ती को गेम की भेंट चढ़ा दिया। इस टास्क में खानजादी को ईशा मालवीय, रिंकू धवन और ऐश्वर्या शर्मा ने नॉमिनेट किया। इसके बाद खानजादी को नॉमिनेट करने के लिए मन्नारा चोपड़ा भी उठीं। मन्नारा द्वारा खानजादी को नॉमिनेट करना घरवालों को भी समझ नहीं आया, जिस वजह से टास्क में ही हलचल शुरू हो गई। मन्नारा ने खानजादी को ये कहते हुए नॉमिनेट किया कि वह उन्हें गेम में फिर से देखना चाहती हैं, जिसके चलते वह उन्हें रियलिटी चेक देना चाहती हैं। हालांकि, इस टास्क के बाद मन्नारा चोपड़ा और खानजादी के बीच काफी बहस हुई, जिससे दोनों की दोस्ती में एक बार फिर दरार आ गई।
देखें वीडियो
just LOOK at #Khanzaadi when #MannaraChopra kept saying “aap ghar jaana chahti thhi hamesha! Kya ab aap rahna chaahti hain” ?????????#BB17 #BiggBoss17 pic.twitter.com/iCEkyogIJk
— Rachit (@rachitmehra_2) December 4, 2023
बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को एक दूसरे के मुंह पर कॉफी फेंकनी थी। इस टास्क में सभी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को नॉमिनेट किया। इस हफ्ते के नॉमिनेशन में अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी अटक गए हैं। इनमें से ही कोई एक कंटेस्टेंट सीधा शो से बाहर होगा।