Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने 'मंजुलिका' बनकर ऐश्वर्या से छीन ली कैप्टनसी की पावर, घरवालों में मच गया घमासान

Ankita Lokhande Snatch Power From Aishwarya Sharma Bigg Boss 17 Video: 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), सना रईस खान और खानजादी 'मंजुलिका' बनकर घरवालों से सत्ता पाने की पावर छीनती नजर आ रही हैं।

By: Pratibha Gaur  |  Published: November 9, 2023 9:06 AM IST

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने 'मंजुलिका' बनकर ऐश्वर्या से छीन ली कैप्टनसी की पावर, घरवालों में मच गया घमासान

Bigg Boss 17 Latest Promo: फेमस कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इन दिनों काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। शो के बीते एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) का अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ झगड़ा हो गया था, इस फाइट में ऐश्वर्या का गुस्सा सातवें आसमान पर था तो वहीं अंकिता लोखंडे भी ऐश्वर्या को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। शो में चल रही इस घमासान लड़ाई के बीच बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक 'मंजुलिका स्पेशल' टास्क रखा। इस टास्क में तीन कंटेस्टेंट्स को स्पेशल पावर दी गई, जिसमें वह घर के सदस्यों की कैप्टनसी की पावर को छीन सकती हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के इस लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखने को मिल रहा है कि घर में डरावना माहौल क्रिएट किया गया है। अंकिता लोखंडे, खानजादी और सना खान मंजुलिका बनकर 'मेरे ढोलना' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इन तीनों का डांस खत्म होने के बाद बिग बॉस अंकिता लोखंडे, खानजादी और सना रईस खान से पूछते हैं कि आपके अनुसार घर में किसके पास सत्ता नहीं होनी चाहिए? इस पर अंकिता लोखंडे ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेकर उनसे पावर छीन लेती हैं तो वहीं सना खान का गुस्सा ईशा मालवीय पर फूटता है। सना कहती हैं कि ईशा अभी सत्ता नहीं संभाल सकती हैं।

TRENDING NOW

'बिग बॉस 17' का प्रोमो

देखें वीडियो

बिग बॉस 17 के इस प्रोमो वीडियो में देखना जा सकता है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), खानजादी और सना खान बाद में नील भट्ट, विक्की जैन, मुनव्वर फारूखी, अनुराग डोभाल और अरुण मा शेट्टी से भी यह पावल छीन लेती हैं। बिग बॉस 17 के इस लेटेस्ट प्रोमो वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।