Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 17: इन 2 कंटेस्टेंट्स पर लटकी इविक्शन की तलवार, होगा डबल इविक्शन?

Bigg Boss 17 Double eviction: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के 11वें हफ्ते में इन 2 सदस्यों का नाम शो से कट सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन 2 कंटेस्टेंट्स पर इविक्शन की तलवार लटकी हुई है।

By: Shivani Bansal  |  Published: December 30, 2023 5:22 PM IST

Bigg Boss 17: इन 2 कंटेस्टेंट्स पर लटकी इविक्शन की तलवार, होगा डबल इविक्शन?

Bigg Boss 17 Double eviction: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए 11वें हफ्ते पूरे हो चुके हैं। अब शो के 11वें हफ्ते में खबर है कि इस बार मेकर्स डबल इविक्शन का ऐलान कर सकते हैं। जिसे लेकर आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड पर हर किसी की नजर है। इस बीच आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड को लेकर एक दिलचस्प जानकारी हाथ लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक घर में इस बार डबल इविक्शन हो सकता है। इतना ही नहीं, खबर है कि घर से 11वें हफ्ते में दो बड़े सितारों को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

बिग बॉस 17 से बाहर हुए नील भट्ट और रिंकू धवन?

सोशल मीडिया पर काफी बज है कि बिग बॉस 17 के आने वाले वीकेंड का वार में इस बार डबल इविक्शन हो सकता है। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में खबर है कि आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में अदाकारा रिंकू धवन और नील भट्ट को मेकर्स बेघर करने वाले हैं। इन दोनों ही सदस्यों को कथित तौर पर सबसे कम वोट्स मिले थे। हालांकि अभी इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं खबरों के मुताबिक नील भट्ट और रिंकू धवन का इस हफ्ते डबल इविक्शन में नाम आ सकता है। बॉलीवुड लाइफ को भी अभी इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि के लिए आने वाले एपिसोड का इंतजार है।

ये 4 सदस्य थे नॉमिनेट

बता दें कि 11वें हफ्ते में इविक्शन के लिए 4 सदस्यों का नाम चुना गया था। बीते हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने अभिषेक कुमार, आयशा खान और रिंकू धवन का नाम लिया था। इसके अलावा पूरे सीजन के लिए बिग बॉस की ओर से नॉमिनेट हुए नील भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल थे। जिसके बाद इन चारों सदस्यों में से किन्हीं दो को मेकर्स इस हफ्ते घर से बेघर करने वाले हैं। बता दें कि इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन सदस्यों की वोटिंग ट्रेंड्स की लिस्ट में भी इन्हीं दोनों सदस्यों का नाम सबसे नीचे चल रहा था। फिलहाल इन रिपोर्ट्स पर आपकी क्या राय है। हमें कमेंट कर बताएं।


About the Author

Shivani Bansal