Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 18: Eisha Singh पर फूटा Avinash Mishra की मम्मी का गुस्सा, Vivian Dsena के लिए बोल डाली ये बड़ी बात

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Mother Interview: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में फैमिली वीक शुरू होने से पहले अविनाश मिश्रा की मां ने ईशा सिंह को फटकार लगाई है. उन्होंने ईशा को मतलबी का टैग दिया है.

By: Kavita  |  Published: January 1, 2025 8:42 AM IST

Bigg Boss 18: Eisha Singh पर फूटा Avinash Mishra की मम्मी का गुस्सा, Vivian Dsena के लिए बोल डाली ये बड़ी बात

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का नाम साथ लिया जा रहा है. शो में दोनों की केमिस्ट्री दिखाने की कोशिश मेकर्स की तरफ से काफी ज्यादा हो रही है और अविनाश भी ईशा को अपने दिल का हाल बता चुके हैं, लेकिन ईशा ने साफ कर दिया है कि उन दोनों के बीच दोस्ती है. वहीं अब अविनाश मिश्रा की मम्मी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे अविनाश की ईशा के साथ बॉन्डिंग पर बात की है. उन्होंने ईशा से ज्यादा किसी और कंटेस्टेंट को अविनाश मिश्रा का सच्चा दोस्त बताया है.

अविनाश मिश्रा की मम्मी ने लगाई ईशा सिंह को फटकार

दरअसल, बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की मम्मी संगीता मिश्रा ने इंडिया फोरम से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के गेम और घर में बनी बॉन्डिंग पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा, 'सलमान खान सर ने वीकेंड का वार में बहुत ही सही बात कही थी. अगर अविनाश की सच में दोस्त होती तो उसने ये सवाल ही नहीं उठाया होता. वह सिर्फ अविनाश का इस्तेमाल कर रही है. जब भी साथ देने की बात आती है, तब तब वह पीछे हटी है. वह सीधा रजत के पास जाती है और सोचती है कि रजत उसे नॉमिनेशन से बचा लेगा. इसी वजह से मैं मुझे तो अपने बेटे की सच्ची दोस्त नहीं लगती है.'

इस कंटेस्टेंट को बताया सच्चा दोस्त

एक दूसरे इंटरव्यू में अविनाश मिश्रा की मम्मी से ये भी पूछा गया कि क्या उनके बेटे और ईशा में सिर्फ दोस्ती है या फिर उससे कुछ ज्यादा है? उन्होंने कहा कि ये सिर्फ दोस्ती है क्योंकि ज्यादा कुछ होता तो वह अपने दोस्त पर विश्वास करती यूं सवाल नहीं उठाती. साफ है कि ईशा गेम से ऊपर अविनाश को नहीं रखती है. इसी दौरान अविनाश मिश्रा की मम्मी ने अपने बेटे का सच्चा दोस्त विवियन डीसेना को बताया. संगीता ने बताया कि वह बहुत ही अच्छे इंसान है. उनकी इमेज काफी अलग है. जिस तरीके से करणवीर लड़ाई झगड़ा कर देते हैं. उस तरीके से वह कभी नहीं करेंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.