सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फैमिली वीक शुरू होने वाला है. हर सीजन में फिनाले से थोड़ा पहले बिग बॉस के सितारों को अपने घरवालों से मिलने का मौका दिया जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. बिग बॉस 18 के मेकर्स ने घरवालों के परिवारजन को शो में आने का मौका दे दिया है. कल से ही मेकर्स बिग बॉस 18 के फैमिली वीक के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के एक प्रोमो ने बवाल काटकर रख दिया है. इस प्रोमो में ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां एक दूसरे को नीचा दिखाती नजर आ रही हैं. बिग बॉस 18 के प्रोमो में चाहत पांडे की मां ईशा सिंह की बेइज्जती करने की कोशिश कर रही हैं. जिसके जवाब में ईशा सिंह की मां ने उनको अच्छे से सुना दिया.
प्रोमो में चाहत पांडे की मां कह रही हैं कि आपकी बेटी तो शालीन भनोट के साथ कार की पूजा करती नजर आ रही थी. सब लोग बोल रहे थे कि बहूरानी आ गई है. ये बात सुनते ही ईशा सिंह की मां का पारा हाई हो गया. ईशा सिंह की मां कहती नजर आ रही हैं कि दिमाग से पैदल लोग अपने को अच्छा दिखाने के चक्कर में दूसरों को नीचा दिखाते हैं. जब आपके पास एक बेटी हो न तो कभी दूसरे की बेटी पर कीचड़ नहीं उछालनी चाहिए. कब वो चीज अपने पर पलट जाए ये बात कोई नहीं जानता. समय का कोई भरोसा नहीं है.
View this post on Instagram
बिग बॉस 18 के इस प्रोमो ने लोगों को चौंका दिया है. फैंस का कहना है कि बिग बॉस 18 का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. लोगों को लग रहा है कि बिग बॉस 18 के घर में ईशा सिंह और चाहत पांडे की मां के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिल रही है. अपनी मां के तेवर देखकर ईशा सिंह भी मुस्कुराती नजर आईं. यानी ईशा सिंह को अच्छे से पता है कि उनकी मां घरवालों का क्या हाल कर सकती हैं. ऐसी ही और बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News) और एंटरटेनमेंट की खबर के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ....
Subscribe Now
Enroll for our free updates