Bigg Boss 18 Grand Finale New Video: टीवी का सबसे विवादित और फेमस शो 'बिग बॉस' का 18वां सीजन (Bigg Boss 18) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 6 अक्टूबर, 2024 से शुरू हुए इस सीजन का अंत या फिनाले 19 जनवरी, 2025 को होने वाला है, जिसके बाद यह शो खत्म हो जाएगा. इसी से साथ बिग बॉस 18 को अपना विनर (Bigg Boss 18 Winner) भी मिल जाएगा. ऐसे में फैंस ही नहीं बल्कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को भी इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. इस बीच शो के फिनाले से जुड़ा एक वीडियो (Bigg Boss 18 Grand Finale New Video) भी सामने आया है.
सज गया Bigg Boss 18 के ग्रैंड फिनाले का स्टेज
'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 18 Grand Finale) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फिनाले नाइट की एक खास झलक फैंस को दिखाई गई है. सामने आए नए वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस का फिनाले कितना ग्रैंड होने वाला है, वहीं शो के आखिरी दिन हर बार की तरह ही इस बार भी कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करते दिखाई देंगें.
कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया...' गाने पर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा गुप्ता (Esha Gupta), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स की इस परफ़र्मेंस को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि अब देखना यह है कि फिनाले की रात जीत की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है और विनर का ताज किस खिलाड़ी के सिर सजता है.
View this post on Instagram
कब और कहां देख सकते हैं बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले?
आपको बता दें कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 18 Grand Finale Date) 19 जनवरी, 2025 की रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जिसे आप कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. हर साल की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान दो कंटेस्टेंट्स का हाथ थामेंगे और एक को विनर और दूसरे को रनर-अप घोषित करेंगे. वहीं जो भी विनर होगा उसके हाथ बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी लगेगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates