Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: 'यादों का घर...' ग्रैंड फिनाले से पहले Amaal Mallik की परफॉर्मेंस ने लगाई आग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फिनाले एपिसोड की शूटिंग शाम 7 बजे से शुरू होगी और लगभग 11:30 बजे विनर की एनाउंसमेंट होगी, लेकिन इसके पहले ही टॉप 5 फाइनलिस्ट के परफॉर्मेंस की झलक सामने आने लगी है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 7, 2025 6:22 PM IST

Bigg Boss 19: 'यादों का घर...' ग्रैंड फिनाले से पहले Amaal Mallik की परफॉर्मेंस ने लगाई आग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Performance: टीवी का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है. फिनाले एपिसोड की शूटिंग शाम 7 बजे शुरू होगी, जिसमें कई गेस्ट के साथ-साथ घर के बाकी के कंटेस्टेंट्स भी जुड़ेंगे. विनर की एनाउंसमेंट रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच लाइव की जाएगी. ऐसे में जैसे-जैसे विनर की घोषणा का समय नजदीक आ रहा है, फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. इसी बीच फिनाले (Bigg Boss 19 Finale) को और भी ज्यादा खास बनाने वाले एक जबरदस्त मोमेंट की झलक सामने आई है.

Amaal Mallik ने लगाया जादुई आवाज का तड़का

दरअसल, ग्रैंड फिनाले में होने वाली परफॉर्मेंस के प्री-शूट दो दिन पहले ही किए जा चुके हैं, जिसके अब एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने अमाल मलिक (Amaal Mallik) की परफॉर्मेंस की छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है. इस वीडियो में बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक (Bigg Boss 19 Amaal Mallik) अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं. अमाल की मेलोडियस परफॉर्मेंस ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए हैं.

'यादों का घर...'

सामने आए वीडियो में अमाल मलिक (Amaal Mallik Viral Video) को 'यादों का घर...' गाते हुए सुना जा सकता है. वहीं उनके आसपास कुछ मेल और फीमेल डांसर्स परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. अमाल मलिक के इस गाने ने माहौल को थोड़ा भावुक मना दिया. हालांकि, अब उनकी इस परफॉर्मेंस की झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसपर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो अमाल को विनर तक कह दिया.

टॉप 5 फाइनलिस्ट की परफॉर्मेंस

हालांकि, अमाल मलिक (Amaal Mallik) की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ टॉप 5 फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के भी परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिलने वाली है. गौरतलब है कि, आज रात जब शो के विनर की अनाउंसमेंट होने वाली है, जिसका कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि, फैंस और दर्शक भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.