बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा और हाई-वोल्टेज झगड़े आम बात हैं. हर वक्त घर में किसी न किसी का झगड़ा होता ही रहता है. जहां अमाल, अभिषेक, बसीर, कुनिका जैसे कंटेस्टेंट ही लड़ने के लिए मशहूर थे, वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. ये नाम है भोजपुरी स्टार नीलम का. हाल ही में कंटेस्टेंट नीलम और आवेज के बीच हुई एक बहस ने पूरे घर का माहौल ही बदल दिया है. यह लड़ाई सिर्फ एक झगड़ा नहीं थी, बल्कि नीलम ने आवेज बहुत अच्छे से सुनाया भी है. आपको बता दें कि नीलम बहुत स्वीट और क्यूटनेस के लिए जानी जाती थीं. वो दूसरों से लड़ती भी नहीं थीं. लेकिन इस बार उन्होंने अपना असली रंग दिखाया है. इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां फैंस नीलम की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
आवेज और नीलम के बीच लड़ाई
यह घटना तब हुई जब वीकेंड के वार में आवेज ने नीलम का नाम लेकर कहा कि ये बहुत प्लीज बनती हैं, जिसके बाद नीलम का पारा हाई हो गया. उन्होंने वहीं आवेज को सुनाना शुरू किया. वहीं बाद में भी आवेज और नीलम के बीच लड़ाई हुई. वहीं बिग बॉस के नए प्रोमो में भी दोनों के बीच झगड़े होते दिख रहा है. दोनों एक दूसरे को खूब भला बुरा बना रहें हैं. आपको बता दें कि आवेज ने नीलम को टारगेट करते हुए कहा था कि नीलम बहुत प्लीज बनने की कोशिश करती हैं और सबके लिए खाना बनाती हैं, जिस वजह से सब लोग उनके फेवर में रहें. म आवेज का यह बयान सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए और माहौल में तनाव बढ़ गया.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
नीलम ने आवेज को सुनाया
उसी दौरान नीलम ने इस बार करारा जवाब दिया. उन्होंने आवेज को वहीं रोक दिया और सभी के सामने आवेज के शब्दों का जवाब देना शुरू किया. नीलम का जवाब इतना तीखा और सीधा था कि आवेज पूरी तरह से चुप हो गए. वहीं सभी घरवालों ने भी नीलम का साथ दिया. आवेज के इन बातों को सुनकर नीलम रोने भी लगती हैं. वहीं इस बात पर आवेज कहते हैं कि वो सब मस्ती थी, लेकिन गुस्से में आगबबूला हुई नीलम को कुछ सुनाई नहीं दिया. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आगे ये लोग क्या करते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates