'मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया...', एविक्शन पर छलका Baseer Ali का दर्द, Bigg Boss पर लगा दिए ये बड़े आरोप

Basir Ali Bigg Boss 19 Eviction: 'बिग बॉस 19' से अपने शॉकिंग एविक्शन के बाद बसीर अली का गुस्सा मेकर्स पर फूटा, नाराजगी जताते हुए उन्होंने कई बड़े आरोप बिग बॉस पर लगाए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ बोला है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: October 28, 2025 11:38 AM IST

'मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया...', एविक्शन पर छलका Baseer Ali का दर्द, Bigg Boss पर लगा दिए ये बड़े आरोप

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' से अपने शॉकिंग एविक्शन के बाद रियलिटी शो के स्टार बसीर अली ( Baseer Ali) ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी, और शो के मेकर्स पर नाराजगी जताते हुए कुछ ऐसे खुलासे किए जिसे सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया. कंटेस्टेंट ने अपने अचानक बाहर होने पर कई बड़े आरोप लगाए हैं.

'मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया...'

बसीर अली, जिन्हें शो का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था, उन्होंने अपने एविक्शन को अनजस्टिस और अनरिलेवल बताया है. उनका दर्द उस वक्त छलका जब उन्होंने टेली मसाला से बातचीत में कहा, 'मैं खुद हैरान हूं कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया?' उन्होंने आगे कहा, कि मैं सच में इस गेम को जीतने के लिए आया था. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें कम वोटों के बेस पर घर से बेघर कर दिया गया है, जबकि घर में कई 'अनडिजर्विंग' कंटेस्टेंट्स अभी भी मौजूद हैं. बता दें, बसीर अली के बाहर होने पर फैंस भी शॉक्ड हैं, और वो सोशल मीडिया पर Bigg Boss के मेकर्स के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

मेकर्स पर ट्रांसपेरेंसी को लेकर उठाए सवाल

बसीर अली ने शो के मेकर्स पर बायस (Bias) होने का सीधा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनका एविक्शन सिर्फ वोटों के आधार पर नहीं हुआ है, बल्कि कुछ और ही था, जिसको लेकर वो बिल्कुल अग्री नहीं कर रहे हैं. बसीर ने आरोप लगाया कि घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स ने उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट्स किए, खासकर उनकी Sexuality पर सवाल उठाए गए. लेकिन वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान या मेकर्स ने इन मुद्दों को कभी नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि 'छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें फटकार लगाई जाती थी, जबकि दूसरों को खुली छूट थी. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस बात पर कभी कोई बात क्यों नहीं किसी से कही गई?'

डबल एविक्शन पर कही ये बात

बसीर को साथी कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा के साथ डबल एविक्शन में बाहर किया गया. बसीर ने इस प्रॉसेस की ट्रांसपेरेंसी पर सवाल उठाए. उन्होंने इशारा किया कि उनका और नेहल का कथित 'फेक लव एंगल' जनता को पसंद नहीं आया, और शायद मेकर्स ने टीआरपी के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाया. बसीर अली का मानना है कि 'बिग बॉस' ने उन्हें बाहर करके एक मजबूत कंटेस्टेंट को खो दिया है, और यह गेम अब पूरी तरह से फेयर नहीं रहा है.