एक समय था जब बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) स्टार तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), अमाल मलिक (Amal Malik), फरहाना (Farhana Bhat) और प्रणीत मोरे (Pranit More) जैसे सितारों के बीच अपनी जगह बनाई थी. बिग बॉस के घर में कई बार तान्या मित्तल को कनेक्शन बनाते हुए देखा गया है. घर के कई सदस्यों के साथ तान्या मित्तल ने दोस्ती भी की थी. इस लोगों के साथ मिलकर तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के घर में खूब हंगामा मचाया करती थीं, लेकिन लगता है कि शो से बाहर होते ही तान्या मित्तल अपने इन सभी दोस्तियों पर मिट्टी डाल चुकी हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत तो तान्या मित्तल का लेटेस्ट वीडियो है. इस वीडियो में तान्या मित्तल दावा कर रही हैं कि उनकी केवल एक ही दोस्त है. अगर ऐसा है तो तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के घर में क्यों सबकी सगी बनने की कोशिश कर रही थीं. बता दें कुछ समय पहले ही तान्या मित्तल ने एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में तान्या मित्तल ग्वालियर की सड़कों पर गाड़ी चलाती नजर आ रही हैं. इस दौरान तान्या मित्तल कहती नजर आईं, मैं आज 4 साल बाद ग्वालियर की सड़कों पर कार लेकर निकली हूं. मैं आज अपनी इकलौती और असली दोस्त से मिलने जा रही हूं. उसे नहीं पता है कि मैं बिग बॉस के बाद वापस ग्वालियर आ चुकी हूं. मैं आज उसे सरप्राइज देने वाली है. मैं बहुत एक्साइटेड हूं. थोड़े गाने चला दो.
तान्या मित्तल को ये बात बोल रहे हैं फैंस
तान्या मित्तल का ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनको निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. लोग तान्या मित्तल से पूछ रहे हैं कि क्या बिग बॉस 19 के घर में वो दोस्ती करने का दिखावा कर रही थीं. लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि तान्या मित्तल का असली सहेली से क्या मतलब है. अब ये तो हर कोई जानता है कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद अपने हर बयान को सही साबित करने में जुटी हुई हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
अपने घर पहुंच गई हैं तान्या मित्तल
कुछ समय पहले ही हमेन आपको बताया था कि तान्या मित्तल मुंबई से सीधा अपने होमटाउन ग्वालियर गई हैं. यहां पर ग्वालियर के लोगों और परिवार ने तान्या मित्तल को स्वागत किया. परिवार की शक्ल 4 महीने बाद देखकर तान्या मित्तल काफी इमोशनल हो गई थीं. घर से आने के बाद से ही तान्या मित्तल अपने बारे में फैंस को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे रही हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates