Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: तलाकशुदा Abhishek Bajaj संग नाम जुड़ते ही भड़कीं Donal Bisht, जमाने को दिया मुंहतोड़ जवाब

Donal Bisht reacts on dating Rumors of Abhishek Bajaj: कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि बिग बॉस 19 स्टार अभिषेक बजाज टीवी अदाकारा डोनल बिष्ट को डेट कर रहे थे. इसी बीच टीवी की इस हसीना ने डेटिंग की इस खबर को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है. चलिए जानते हैं कि डोनल बिष्ट ने अभिषेक बजाज को लेकर क्या कहा है.

By: Shivani Duksh  |  Published: November 26, 2025 6:56 AM IST

Bigg Boss 19: तलाकशुदा Abhishek Bajaj संग नाम जुड़ते ही भड़कीं Donal Bisht, जमाने को दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी अदाकारा डोनल बिष्ट (Donal Bisht) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब खबर आई थी कि बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) स्टार अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj ), डोनल बिष्ट को डेट कर चुके हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया के गलियारे को हिलाकर रख दिया था. लोग लगातार डोनल बिष्ट के बारे में बात करने लगे थे. ऐसे में भला डोनल बिष्ट कैसे चुप रह सकती हैं. हाल ही में डोनल बिष्ट ने खुलासा किया है कि उनके और अभिषेक बजाज के बीच आखिर क्या था. इंस्टारग्राम स्टोरी शेयर करते हुए डोनल बिष्ट ने लिखा, मैं बीते कुछ समय से शूटिंग के चलते शहर में नहीं थी. यही वजह है जो मुझे इस खबर के बारे में पता नहीं चला. मैं बस ये बोलना चाहती हूं कि ऐसी घटिया खबरों में मेरा नाम घसीटना बंद कर दीजिए. अगर आपको सच के बारे में नहीं पता है तो अफवाहें उड़ाना बंद कर दीजिए. मैं एक बात बोलना चाहती हूं कि मैं इस तरह की खबरों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है. जो इस तरह की बातें कर रहे हैं मैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने वाली हूं.

अभिषेक बजाज को लेकर डोनल बिष्ट ने कही ये बात

आगे डोनल बिष्ट ने लिखा, लोग थोड़ा सा बेनिफिट लेने के लिए मेरा नाम कहीं भी जोड़ रहे हैं. मैं इस तरह की खबरों से परेशान हो चुकी हूं. अब मुझे पता चल चुका है कि मेरा नाम कितने काम का है. मैंने इस नाम को कमाने के लिए सालों साल मेहनत की है जब मैं इस जगह पर पहुंची हूं. मैं एक अच्छे परिवार से आती हूं. मेरे अपने मोराल और वैल्यूज हैं.

डोनल बिष्ट ने दिखाया फैंस को सच का आइना

डोनल बिष्ट ने आगे खुलासा किया, मैं यहां पर काम करने आई हूं, किसी के फैमिली ड्रामा का हिस्सा बनने नहीं... मैं अपने सिनेमा के प्यार की वजह से इस इंडस्ट्री में आई थी. भगवान ने मुझे अपना क्रॉफ्ट संवारने का मौका दिया है. मुझे पता है कि मैं अपनी जिंदगी में क्या कर रही हूं. अपने फेक नेरेटिव्स से मुझे बख्श दीजिए. थैंक यू... जल्द ही आपसे स्क्रीन पर मुलाकात होगी. डोनल बिष्ट के इस बयान ने साफ कर दिया है कि उनका अभिषेक बजाज से कोई लेना देना नहीं है.