Bigg Boss 19 Double Eviction: 'बिग बॉस 19' का यह एपिसोड फैंस के लिए किसी सदमें से कम नहीं होने वाला है. शो में इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा, जिसमें दो दमदार कंटेस्टेंट्स का सफर अचानक खत्म हो गया. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों पिछले कुछ समय से शो में हमेशा एक साथ नजर आ रहे थे और अब दोनों एक साथ ही घर से बाहर हो गए हैं.
दोनों कंटेस्टेंट्स का हुआ एक साथ एविक्शन
इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' के घर से बसीर अली और नेहल चुड़ासमा बाहर हो गए हैं. एक्स पोस्ट्स के मुताबिक, इस बार न तो कोई सीक्रेट रूम का ट्विस्ट रखा गया और न ही किसी सरप्राइज री-एंट्री की उम्मीद है. दोनों को सीधे घर से बेघर कर दिया गया. फैंस के लिए यह फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि दोनों ही घर में स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी माने जा रहे थे.
TRENDING NOW
? Nehal Chudasama and Baseer Ali have been EVICTED from Bigg Boss 19 house.
Also ReadNo SECRET Room Drama, last minute they canceled. Both are officially OUT of the show.
Shocking decision or Happy?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 25, 2025
फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट
बसीर और नेहल की बॉन्डिंग ने शो में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों को साथ देखकर दर्शक कनेक्ट महसूस करने लगे थे. लेकिन अब दोनों के एक साथ बाहर होने पर सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. कई यूजर्स ने लिखा, 'इतना बड़ा ट्विस्ट तो किसी ने सोचा ही नहीं था!' वहीं कुछ ने इसे 'गेम चेंजर एविक्शन' बताया.
Nominated sadsyon ne kiya venting machine pe vaar, kaun ho jaayega iss baar ghar se baahar? ?
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/BXzBtU0jz9
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 25, 2025
वीकेंड का वार पर सलमान खान की क्लास
डबल एविक्शन के अलावा इस हफ्ते का वीकेंड का वार भी काफी इमोशनल होने वाला है. शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने खास तौर पर नीलम और नेहल को फटकार लगाई, जब उन्होंने तान्या के खिलाफ बातें की थीं. सलमान खान ने कहा, 'तान्या ने कभी तुम्हारे पीछे कुछ नहीं बोला, वो तुम्हारी सच्ची दोस्त थी, लेकिन तुमने हमेशा उसके बारे में बातें कीं.' सलमान ने आगे कहा कि नीलम और तान्या दोनों को एक-दूसरे की जरूरत नहीं है. वे अपनी पहचान खुद बना सकती हैं.
तान्या हुईं इमोशनल, दर्शकों को मिला नया फेवरेट
सलमान की बात सुनकर तान्या की आंखों में आंसू आ गए, लेकिन फैंस ने उनके लिए खूब प्यार दिखाया. सोशल मीडिया पर तान्या के सपोर्ट में पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है. कुल मिलाकर, 'बिग बॉस 19' का यह हफ्ता इमोशन, ट्विस्ट और शॉक से भरपूर होने वाला है. जहां एक तरफ दो पॉपुलर कंटेस्टेंट्स बाहर होंगे तो, वहीं तान्या बन गईं फैंस की नई फेवरेट.
Subscribe Now
Enroll for our free updates