सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को कुछ दिनों के बाद तीन महीने हो जाएंगे. बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर में शो का फिनाले होने वाला है. फिलहाल, इन दोनों 'बिग बॉस 19' से मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) का एविक्शन चर्चा में बना हुआ है. मृदुल तिवारी के शो से बाहर होते ही उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और उनके घर से बाहर करने के तरीके को गलत बताया है. इसी बीच मृदुल तिवारी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह अपने होमटाउन नोएडा पहुंचे हैं. यहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ है. मृदुल तिवारी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.
मृदुल तिवारी के वेलकम के लिए उमड़े लोग
मृदुल तिवारी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उनके कॉमेडी वीडियोज यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा देते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें शो 'बिग बॉस 19' में मौका मिला. उन्होंने इस शो के दौरान भी लोगों का ध्यान खींचा. हालांकि, बीत दिनों उन्हें घर से बाहर होना पड़ा और इस फैसले से उनके तमाम चाहने वाले फैंस बिफर पड़े थे. फिलहाल, मृदुल तिवारी अपने घर लौट चुके हैं. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उनका एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मृदुल तिवारी की स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े और नोएडा सड़कों पर जाम लग गया.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
मृदुल तिवारी के 'बिग बॉस 19' से होने पर भड़के लोग
बताते चलें कि शो 'बिग बॉस 19' में मृदुल तिवारी का मिड-वीक एविक्शन हुआ. मेकर्स का ये फैसला लोगों को हजम नहीं हुआ और गुस्सा फूट पड़ा. दरअसल, मिड-वीक एविक्शन के लिए पहली बाहर लाइव ऑडियंस को बुलाकर वोटिंग कराई गई और जिसके चलते मृदुल तिवारी को शो से बाहर किया गया. मृदुल तिवारी को घर से बाहर करने का फैसला गलत बताया जा रहा है. वहीं, उनकी बहन और यूट्यूबर प्रगति तिवारी ने शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स पर जमकर गुस्सा निकाला है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates