Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19 Finale Week Live: फिनाले से ठीक पहले चारों फाइनलिस्ट ने जमाई महफिल, लड़ते-लड़ते बने कॉमेडियन

Bigg Boss 19 Finale Week Live Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले शो में काफी कुछ हो रहा है. लाइव अपडेट में आपको शो से जुड़ी हर छोटी बात बताई जाती है. आइए आपको आज का अपडेट देते हैं.

By: Kavita  |  Published: December 4, 2025 7:04 AM IST

Bigg Boss 19 Finale Week Live: फिनाले से ठीक पहले चारों फाइनलिस्ट ने जमाई महफिल, लड़ते-लड़ते बने कॉमेडियन

Bigg Boss 19 Finale Week Live Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बहुत करीब आ गया है. 7 दिसंबर को रात 9 बजे फिनाले एपिसोड का आगाज होगा और इसके बाद कुछ ही समय के अंदर विनर सबके सामने होगा. मालती चाहर के एविक्शन के बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट सबके सामने है और अब हर कोई अपने विनर का नाम जानना चाहता है. फैंस टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से अपने फेरवेट को जीताने के लिए भर-भरकर वोट्स कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच बिग बॉस 19 के घर के ड्रामे खत्म नहीं हो रहे हैं. शो में रोज नया बवाल हो रहा है.

इस लाइव अपडेट में हम आपको शो के पल पल की खबर देने वाले हैं. टॉप 5 मिलने के बाद एपिसोड में क्या क्या होने वाला है? लाइव फीड में शो में होने वाले बवाल का हिंट फैंस को पहले ही मिल जाता है. आइए आपको बिग बॉस 19 का अपडेट देते हैं.

Live Blog

Dec 3rd 2025

  • 9:26 pm

    प्रणित मोरे ने नेशनल TV पर किया ये काम, फरहाना का रिएक्शन देख फैंस हुए हैरान!

    BB House में हुए हाल ही में मीडिया राउंड के दौरान जब रिपोर्टर ने प्रणित से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था कि, बसीर को तो उसकी बहन भी चलेगी? पहले प्रणित ने इसे मानने से इंकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने पूरे स्टेटमेंट को बताया और फिर नेशनल टीवी पर बसीर से माफी मांगी. इस दौरान फरहाना ने प्रणित को टोका और कहा कि, उन्होंने सही नहीं किया.

  • 8:32 pm

    'हम दो धारी तलवार हैं...' अमाल मलिक ने भाई अरमान मलिक के लिए कही ये बात

    Bigg Boss 19 में मीडिया राउंड के दौरान एक रिपोर्टर ने अमाल मलिक और उनके भाई अरमान मलिक से जुड़ा कोई सवाल पूछा, जिस पर अमाल ने ऐसा जवाब दिया कि उनपर उंगली उठाने वालों की बोलती बंद हो गई. अमाल ने साफ कहा, 'मैं और मेरा भाई अरमान दो धारी तलवार हैं, हमें कोई अलग नहीं कर सकता.' 

  • 7:48 pm

    Bigg Boss 19 के घर में गौरव खन्ना का क्या था कॉन्ट्रिब्यूशन?

    Bigg Boss 19 के घर में हाल ही में मीडिया राउंड हुआ था, जिसमें कई सारे रिपोर्टर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करने पहुंचे. इसी में एक रिपोर्टर गौरव से पूछती हैं कि, बिग बॉस 19 में उनका क्या योगदान रहा, उन्हें किसके लिए जाना जाएगा? इस पर गौरव खन्ना ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. 

  • 6:42 pm

    Bigg Boss 19 फिनाले से पहले 'बिग बॉस' ने उठाया ये बड़ा कदम, फैंस हुए दुखी

    Bigg Boss 19 अब अपने फिनाले वीक में है और शो को अपने टॉप 5 फाइनिलिस्ट भी मिल चुके हैं, लेकिन अब आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को 24 घंटे नहीं देख पाएंगे. दरअसल, बिग बॉस ने ये ऐलान किया है कि, अब 'बिग बॉस 19' का 24hr चैनल बंद हो रहा है. दर्शक अब सिर्फ एपिसोड्स के जरिए अपने फेवरेट खिलाड़ी को देख पाएंगे.

  • 5:40 pm

    Bigg Boss 19: प्रीडिक्शन में हुआ शो के विनर का खुलासा! किसके हाथ जाएगी BB19 की ट्रॉफी?

    Bigg Boss 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर एक्स पेज Livefeed Updates ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस के इस सीजन के विनर को प्रिडिक्ट किया है. इसके मुताबिक, शो के विनर गौरव खन्ना हो सकते हैं.

Load more